{"_id":"6a0f36c48922b3bf2005d6d7","slug":"lekhpal-exam-candidates-found-computer-questions-difficult-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-155263-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल परीक्षा : अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर के प्रश्न बताए कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल परीक्षा : अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर के प्रश्न बताए कठिन
विज्ञापन
लेखपाल की परीक्षा छूटने के बाद खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी करते परीक्षार्थ
बुलंदशहर। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सात परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा सकुशल और नकलविहीन संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 8856 अभ्यर्थी के सापेक्ष 7108 शामिल हुए, जबकि 1748 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और सामान्य ज्ञान के कई सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे। कंप्यूटर विषय से जुड़े प्रश्नों ने काफी देर तक उलझाए रखा। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि कंप्यूटर सेक्शन में तकनीकी और अवधारणात्मक प्रश्न अधिक पूछे गए, जिनका उत्तर देने में समय लगा।
परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। हालांकि केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से ही प्रवेश दिया गया। प्रवेश प्रक्रिया 9:30 बजे तक चली। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी की जा रही थी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगातार निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय के साथ मुस्लिम इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर जाकर परीक्षा का जायजा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
जहांगीराबाद स्थित केंद्र पर एक अभ्यर्थी को सहयोग परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। वहीं, दूसरी ओर भीषण गर्मी होने के कारण अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावक व अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें केंद्रों के आसपास छांव की तलाश और पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा।