{"_id":"573359664f1c1bba3f9198c7","slug":"left-alt-flyover-will-be-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्ट फ्री होगा एएलटी फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्ट फ्री होगा एएलटी फ्लाईओवर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 12 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
flyover
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एएलटी फ्लाईओवर को लेफ्ट फ्री किया जाएगा। यह कवायद राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर वाहनों का दबाव कम करने लिए की जा रही है। इससे मेरठ की ओर से एएलटी फ्लाईओवर होते हुए हापुड़ चुंगी की ओर जाने वाले सरपट दौड़ेंगे। इसी तरह एएलटी फ्लाईओवर से मेरठ रोड तिराहे की ओर जाने वाले वाहन फर्राटा भरेंगे।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि एएलटी फ्लाईओवर से राजनगर एक्सटेंशन की तरफ उतरते हुए दोनों तरफ छोटे से लेफ्ट फ्री बने हुए हैं, जिसे दोनों तरफ करीब 300 मीटर तक बढ़ाए जाने की योजना है, ताकि ट्रैफिक स्मूद हो सके। इससे राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
ऐसा होने से मेरठ से आ रहे वाहन चालक अगर राजनगर, सेक्टर-23, हापुड़ चुंगी और कविनगर की ओर आसानी से आ जाएंगे, उन्हें राजनगर एक्सटेंशन की रेड लाइट पर नहीं रुकना पड़ेगा। ऐसा ही एएलटी फ्लाईओवर से होते हुए सिहानी चुंगी और मेरठ रोड तिराहे की ओर जाने के लिए रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था को जल्द ही अमली जामा पहना दिया जाएगा। साथ ही बताया कि राजनगर एक्सटेंशन चौराहे को सिग्नल फ्री करने की भी तैयारी चल रही है, जीडीए से इस पर सहमति भी बन गई है।
इससे पहले मोहननगर और एबीईएस तिराहा कट को सिग्नल फ्री किया जा चुका है। बता दें कि गाजियाबाद में जाम सबसे बड़ी समस्या है। ट्रैफिक पुलिस, जीडीए और नगर निगम के साथ इसे स्मूद करने की कवायद में जुटे हैं।