फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   LED worth Rs 5 lakh stolen from Koomakar showroom

Ghaziabad News: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में कूमलकर पांच लाख की एलईडी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
LED worth Rs 5 lakh stolen from Koomakar showroom
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाने से तीन सौ मीटर दूर स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की दीवार में कूमरकर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की एलईडी चोरी कर ली। शोरूम का शुभारंभ 15 दिन पहले हुआ था। घटना से व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष है।
दिल्ली स्थित मुस्तफाबाद क्षेत्र निवासी नईम ने भोजपुर गांव में मोदीनगर-हापुड मार्ग पर 15 दिन पूर्व एसएच टेक एंटरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम खोला है। शोरूम पर जनपद हापुड़ के तगासराय निवासी सतीश सैनी प्रबंधक हैं। बताया गया शोरूम में करीब 20 लाख रुपये की एलईडी और अन्य सामान रखा था। रविवार रात अज्ञात चोरों ने शोरूम की दीवार में कूमलकर वहां से 50 एलईडी चोरी कर ली। चोर दो एलईडी खेत में ही छोड़ गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ग्रामीण उधर से गुजरे तो घटना का पता लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घटनास्थल थाने से करीब तीन सौ मीटर दूर की है। थाने के पास हुई चोरी से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। शोरूम प्रबंधक सतीश सैनी ने थाने में घटना की तहरीर दी है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed