फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Leaving Mohmaya, student left home to retire, police found him

Ghaziabad News: मोहमाया को छोड़कर संन्यास लेने घर से निकल गया छात्र, पुलिस ने ढूंढा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Leaving Mohmaya, student left home to retire, police found him
कौशांबी। वैशाली में बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे ग्यारहवीं का 17 वर्षीय छात्र संन्यास लेने के लिए घर से निकल गया। काफी देर तक परिजनों को छात्र नहीं मिला। कौशांबी थाना पुलिस ने छात्र के लापता होने की सूचना मिलते ही उसे महज चार घंटे में दिल्ली-आनंद विहार सीमा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। कौशांबी थानाध्यक्ष अंकित तरार ने बताया कि वैशाली में प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक का 17 वर्षीय बेटा काफी दिनों से पूजा-पाठ करता है। धर्म की बातें जानकर उसका मन बदल गया। इस वजह से उसने ससंन्यास लेने का मन बना लिया। बुधवार को वह स्कूल में पढ़ाई करके घर लौटा तो वह गुमसुम रहा। रात में खाना खाकर कमरे में सो गया। इसके बाद माता-पिता उसे स्कूल भेजने के लिए कमरे में गए तो वह नहीं मिला। वह महज 80 रुपये लेकर घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed