{"_id":"5720e31c4f1c1bb938a91671","slug":"launch-of-a-five-day-health-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय हेल्थ मेले का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय हेल्थ मेले का हुआ शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
health
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर रामलीला ग्राउंड में बुधवार को पांच दिवसीय हेल्थ मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ पद्मश्री योगी भारत भूषण, अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु संतोषानंद, हेल्थ एक्सपो चेयरमैन केके अग्रवाल, कांगोे से आए फेलिक्स नगोमा, कान्सलेट जनरल ऑफ मान्टीनिगरो से डा. जेनिस दरबारी और विजयपाल बघेल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में निशुल्क चिकित्सा परामर्श, करियर काउंसलिंग, हेल्दी फूड एवं योग आदि के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्य नमस्कार और योग के विभिन्न आसन किए गए। पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि योग का महत्व पूरी दुनिया जान चुकी है।
विज्ञापन
गंभीर और असाध्य रोगों में भी योग सबसे कारगर है। स्वामी संतोषानंद ने कहा कि योग के प्रति हर वर्ग का रुझान बढ़ा है। इस अवसर पर डॉ. पीके वर्मा, महेंद्र अग्रवाल, अंजू सक्सेना, धनेश प्रकाश गर्ग, सुरेश प्रकाश, वंदना चौधरी, सुमन गोयल आदि मौजूद रहे। रात में कवि सम्मेलन भी हुआ।
विज्ञापन