फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   last day of the march was the warmest day .. 40

मार्च का अंतिम दिन सबसे गर्म..पारा पहुंचा 40

Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
 last day of the march was the warmest day .. 40
heat wave - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गर्मी ने एनसीआर के लोगों को बेहाल कर रखा है। लगातार बढ़ता तापमान मौसम विशेषज्ञों को भी हैरान किए हुए है। शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च का अंतिम दिन इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।गर्मी के तीखे तेवरों से हैरान मौसम विशेषज्ञ एक अप्रैल से तापमान में गिरावट का दावा कर रहे हैं। हालांकि यह गिरावट एक या दो डिग्री की ही होगी। 15 अप्रैल तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कुछ देर के लिए हल्के बादल छाए लेकिन दोपहर होते ही सूरज के तेवर तीखे हो गए। दिन भर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार मार्च का यह दिन सबसे अधिक गर्म रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


  मौसम विभाग के मुताबिक इस गरमी की वजह राजस्थान के ऊपर बना एक विछोह है, जो पश्चिमी हवाओं को इधर आने नहीं दे रहा है। यही वजह है कि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के बाद भी ठंडी हवाएं दिल्ली समेत पूरे पश्चिमांचल की तरफ नहीं आ पा रही है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाए मौसम की बेरूखी को बढ़ा रही है। 

मौसम विज्ञानियों की माने तो मौसम का ये उतार-चढाव बड़े प्राकृतिक बदलाव का संकेत है। क्योंकि पिछले साल तय समय पर आया मानसून और बंपर बरसात ने किसानों को कुछ राहत दी थी।

लेकिन इस बार जिस तरह से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। वो संकेत दे रहा है कि अप्रैल का महीना भी तापमान के चढ़ाव के साथ मौसम के नए रंग दिखाएगा।  अप्रैल से लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार तापमान में ठहराव की जरूरत है। गरमी और सरदी के लगातार पर ऊपर नीचे होने का असर हमारे जीवन पर पड़ रहा है। मार्च में ही लोग हीट स्ट्रोक, डीहाईड्रेशन और उल्ट दस्त जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।


अच्छे मौसम के लिए एक तापमान को कई दिनों तक एक समान बना रहना चाहिए, इसके बाद उसमें तय समय सीमा के हिसाब से वृद्धि हो। मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव ग्लोबल वार्मिंग के भी संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed