फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Last chance to fill exam form for odd semester today

Ghaziabad News: विषम सेमेस्टर के लिए परीक्षा फार्म भरने का आखिरी मौका आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Last chance to fill exam form for odd semester today
गाजियाबाद। यूजी पीजी के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल पाठयक्रम की विषम सेेमेस्टर की परीक्षा के फार्म भरने का आज आखिरी मौका है। जिन छात्रों ने अभी तक परीक्षा फार्म नहीं भरा है, वह अपना फार्म भरने के बाद शैक्षिक प्रमाणपत्रों को काॅलेज में जमा कर दें। कॉलेजों के स्तर से दो दिन तक सत्यापन करने के बाद फार्मों को यूनिवर्सिटी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ने एनईपी स्नातक पाठयक्रमों के परीक्षा फार्म भरने के लिए सात दिसंबर की तारीख घोषित की थी। इसके अलावा यूजी पीजी के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल पाठयक्रम की विषम सेेमेस्टर की परीक्षा के फार्म भरने के लिए दस दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। एमएमएच कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा फार्मों के सत्यापन के लिए अलग से डयूटी लगाई गई है। छात्रों से अपील की गई है कि वह समय से फार्म भरने के बाद शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी करा लें।
विज्ञापन

16 से परीक्षा, जारी हुई केंद्रों की सूची :
16 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू हाेंगी। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। 10 फरवरी को अंतिम परीक्षा होगी। कॉलेजों को यूनिवर्सिटी ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। एमएमएच कॉलेज को नोडल बनाया गया है। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता मितेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का मुख्यालय से अटैच किया गया है। उड़न दस्ते के अलावा केंद्रों में भी अतिरिक्त दस्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed