फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Large-scale cow slaughter in Niwari forest sparks anger from Hindu organizations

Ghaziabad News: निवाड़ी के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Large-scale cow slaughter in Niwari forest sparks anger from Hindu organizations
मोदीनगर। निवाड़ी स्थित गांव सारा के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह ईख के दो अलग-अलग खेतों और नाले के पास बड़ी संख्या में गोवंशों के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सात से अधिक गोवंशों के अवशेष देख हिंदू संगठनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने गोकशों के एनकाउंटर की मांग को लेकर मोदीनगर-सारा मार्ग पर अवशेष रखकर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा। स्थिति को काबू में करने के लिए निवाड़ी, मोदीनगर, मुरादनगर, भोजपुर और मसूरी थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे गांव सारा के कुछ ग्रामीण जंगल की तरफ गए थे। वहां ईख के खेतों और नाले के आसपास गोवंशों के सिर, खाल, पैर और अन्य अवशेष बिखरे पड़े थे। गोकशी की सूचना आग की तरह फैली और कुछ ही देर में बजरंग दल के जिला संयोजक निशांत त्यागी, हिंदू जागरण मंच के पंकज कंसल और गोरक्षा दल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मौके का दृश्य देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि निवाड़ी क्षेत्र में आए दिन गोकशी हो रही है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। आक्रोशित लोग गोवंशों के अवशेष एकत्र कर मोदीनगर-सारा मार्ग पर ले आए। इस दौरान पुलिस ने अवशेष हटाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की व नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर अवशेष रखकर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर गोकशों से साठगांठ का गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित चौकी प्रभारी को तत्काल निलंबित करने और गोकशों का एनकाउंटर करने की मांग की। सूचना पर एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। हालात बिगड़ते देख पांच थानों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई।
सुबह 9 बजे शुरू हुआ हंगामा करीब 11:30 बजे तक चलता रहा। एसीपी ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद किसी तरह लोग शांत हुए। हिंदू संगठनों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि गोकशों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो वे निवाड़ी थाने का घेराव करेंगे और आत्मदाह करेंगे। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दवबा दिया।
इस दौरान आकाश अरोड़ा, गुलशन राजपूत, शिवा शर्मा, अनुभव शर्मा, राहुल कुमार, बबली शर्मा, पवन शर्मा, ललित शर्मा, संचित शर्मा, बंटी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि निशांत त्यागी की तहरीर पर अज्ञात गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अवशेषों को विधिवत दफना दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मौके से मिले नशे के इंजेक्शन और औजार
बजरंग दल के निशांत त्यागी ने निवाड़ी थाने में दी तहरीर में बताया कि घटनास्थल से बड़ी संख्या में नशे के खाली इंजेक्शन, सिरिंज और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले धारदार औजार बरामद हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पालतू गोवंशों को नशा देकर काटा गया है। त्यागी का आरोप है कि क्षेत्र में गोकशों का संगठित गिरोह सक्रिय है जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से उनका दुस्साहस बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed