फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Land mafia Mehboob Ali's property worth Rs 60 crores attached

Ghaziabad News: भूमाफिया महबूब अली की 60 करोड़ की संपत्ति पर कुर्की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Land mafia Mehboob Ali's property worth Rs 60 crores attached
लोनी। भूमाफिया महबूब अली की मीरपुर और इलायची पुर गांव स्थित चार और संपत्ति पर शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की हैं। पुलिस ने 60 करोड़ रुपये की संपत्ति पर यह कार्रवाई की है। इससे पहले भी पुलिस ने लोनी, मोदीनगर समेत अन्य इलाकों में बनाई गई 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पर कुर्की कर चुकी है। डीसीपी विवेक यादव ने बताया कि पुलिस भू माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं। अभियान के तहत पुलिस ने भूमाफिया महबूब अली के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई शुरू की थी। शुक्रवार को पुलिस ने मीरपुर गांव में दो और इलाइचीपुर गांव की दो अवैध कामों से अर्जित की गई संपत्ति पर कुर्की की है। इस दौरान ढोल बजाकर मुनादी भी कराई गई है। संपत्ति पर पुलिस को बोर्ड लगा दिया हैं। सुरक्षा के मद्देनजर तीन थानों की पुलिस फोर्स को बुलाया गया था। महबूब अली पर 24 अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। महबूब अली ने कुछ दिनों पहले रामपुर में सरेंडर किया था। पुलिस अब उसका रिमांड लेगी। डीसीपी ने बताया कि मामले में और भी भू माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा हैं। जल्द अन्य भू माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed