फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lakshmi Gupta murder case: Polygraph test of five suspects to be conducted in December

लक्ष्मी गुप्ता हत्याकांड : पांच संदिग्धों का दिसंबर में होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi Gupta murder case: Polygraph test of five suspects to be conducted in December
मोदीनगर। डेढ़ वर्ष पूर्व हुई डीजे आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की छात्रा लक्ष्मी गुप्ता की हत्या के मामले में पांच संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट दिसंबर में होगा। लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में दो दिसंबर से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी, जो लगभग एक सप्ताह तक चलेगी।
विज्ञापन

मोदीनगर पुलिस डीजे आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की छात्रा लक्ष्मी गुप्ता की हत्या के खुलासे में असफल होने के बाद वैज्ञानिक पद्धति का सहारा ले रही है। इसी क्रम में पुलिस ने छह संदिग्धों का नार्काे परीक्षण कराने का निर्णय लिया था लेकिन लक्ष्मी गुप्ता की एक सहपाठी परीक्षण के लिए तैयार नहीं हुई थी। सहपाठी की सहमति नहीं मिलने के कारण केवल पांच संदिग्धों का ही नार्काे टेस्ट हो पाएगा। पुलिस ने हॉस्टल संचालक व नगर पंचायत पतला के पूर्व चेयरमैन मनोज शर्मा और उनके बेटे सहित पांच लोगों का नार्काे परीक्षण कराने की अनुमति न्यायालय से ली थी। नार्काे से पूर्व पॉलीग्राफ परीक्षण होता है। मोदीनगर पुलिस पॉलीग्राफ कराने के लिए लगभग आठ महीने से प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

यह था मामला :

जनपद कन्नौज के छिबरामऊ निवासी कारोबारी धर्मेंद्र गुप्ता की 23 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी गुप्ता मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग स्थित दिव्य ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। लक्ष्मी सूर्या एंक्लेव स्थित नगर पंचायत पतला के पूर्व चेयरमैन मनोज शर्मा के हॉस्टल (पीजी) में रहती थी। 15 जून 2023 को उसका शव पीजी के कमरे में रोशनदान से लटका मिला था। मौत से एक दिन पहले ही लक्ष्मी ने नीट की परीक्षा पास की थी। पुलिस शुरू में तो घटना को खुदकुशी मान रही थी। परिजनाें ने खुदकुशी को नकारते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। मामले की जांच एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय कर रहे हैं। विशेषज्ञ क्राइम सीन भी दोहरा चुके हैं लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। बिना साक्ष्य के जांच जितना आगे बढ़ती है, पुलिस उतनी ही उलझ जाती है। पुलिस अभी तक खुदकुशी या हत्या की पहेली में ही उलझी हुई है। लक्ष्मी गुप्ता हत्याकांड प्रदेश की विधान परिषद में भी उठ चुका है।




पांच संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तारीख मिल गई है। दो दिसंबर को लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होगी। मामले के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- ज्ञानप्रकाश राय, विवेचक व एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed