{"_id":"6983a0bca6695ef5390d4486","slug":"labourer-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15280-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत, फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के शंकर विहार में रहने वाले लक्ष्मण (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 8ः45 बजे उनका शव फंदे से लटका मिला। युवक मूलरूप से बुलंदशहर के खुर्जा थानाक्षेत्र स्थित धरपा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि देर रात तक परिजनों ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शंकर विहार के गली नंबर दो निवासी ओमकार ने पुलिस को डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी थी। उन्हीं के मकान में लक्ष्मण पिछले कई माह से किराये पर रह रहा था। यहां रहकर वह फैक्टरी में मजदूरी करता था। बुधवार सुबह जब काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला तब उन्होंने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तब अनहोनी का अंदेशा लगाते हुए उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तब लक्ष्मण का शव पंखे के कुंडे पर गमछे से लटका मिला। उसे उतारकर चिकित्सकीय पुष्टि के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया।
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात तक परिजन नहीं पहुंचे थे। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।