{"_id":"66e1f37623b8a97ad4028694","slug":"laborer-stabbed-with-knife-for-rs-500-dies-in-hospital-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-111905-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 500 रुपये के लिए मजदूर को चाकू से गोदा, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 500 रुपये के लिए मजदूर को चाकू से गोदा, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के इकराम नगर कॉलोनी में 500 रुपये के लिए पड़ोसियों ने मजदूर को चाकू से गोद दिया। घटना में घायल मजदूर महराज (48) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति की है। घटना 15 दिन पहले की है।
मूलरूप से हापुड़ के रहने वाले महराज (48) परिवार के साथ इकराम नगर कॉलोनी में रहते थे, वह मजदूरी करते थे। उनके बेटे सरफराज ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले साजिद पर उनके चाचा सिराज के 500 रुपये थे। 28 अगस्त को 500 रुपये लेने के लिए उनकी चाची फरजाना आरोपियों के घर गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने रुपये नहीं दिए और गाली गलौज की। गाली गलौज होने पर अफसाना के पति सिराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। सिराज को बचाने के उनके भाई रियाजुद्दीन, महराज और रियाजुद्दीन के बेटे शोएब भी मौके पर पहुंचे। तभी आरोपियों ने चाकू, लाठी डंडे और ईट से हमला कर दिया। आरोपियों ने महराज और शोएब के पेट में चाकू घोंप दिया। रियाजुद्दीन और सिराज लाठी डंडे और ईंट लगने से घायल हुए। परिजनों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रियाजुद्दीन, शोएब और सिराज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वहीं, महराज का अस्पताल में इलाज चल रहा था। महराज 15 दिन से वेंटिलेटर पर थे। बुधवार शाम उपचार के दौरान महराज की मौत हो गई।
आरोपी घरों से सामान लेकर हुए फरार
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने साजिद और सलमान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अरशद और फरजन फरार है। परिजनों ने इन चारों के अलावा कुछ और नाम पुलिस को बताए थे। पुलिस ने अन्य नामों को विवेचना में बढ़ाने की बात कही थी। घटना के बाद आरोपियों के परिजनों ने अपने घरों से सामान निकालना शुरू किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी के परिजन घर से सामान ले गए और पुलिस ने सामान को जाने दिया। अगर पुलिस आरोपियों के परिजनों से सख्ती से पूछताछ की होती तो फरार आरोपी भी गिरफ्तार हो सकते थे।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने साजिद, सलमान, अरशद और फरजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों द्वारा बताए गए अन्य नामों पर जांच चल रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सूर्यबली मौर्य, एसीपी।