{"_id":"65d3c79f0e40ca261705fd39","slug":"laborer-crushed-to-death-by-car-case-registered-against-eight-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102040-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार से कुचलकर श्रमिक की हत्या, आठ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार से कुचलकर श्रमिक की हत्या, आठ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सारा में रविवार रात कार सवार दबंगाें ने टशनबाजी में काम सेे लौट रहे ऑटो सवार श्रमिक प्रदीप जाटव (22) की कार सेे कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी मार्ग अवरूद्ध कर सड़क पर कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। रास्ता मांगने के बाद हुए विवाद में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निवाड़ी थाना और तहसील पर प्रदर्शन किया। लोगों ने गांव में भी शव सड़क पर रखकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में दो नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सारा गांव निवासी मदन जाटव का बड़ा पुत्र प्रदीप मजदूरी करता था। प्रदीप के परिजन धर्मवीर ने बताया कि रविवार रात लगभग नौ बजे प्रदीप काम से गांव निवासी मनीष के ऑटो से घर लौट रहा था। ऑटो में गांव निवासी अरुण और कुणाल भी सवार थे। जैसे ही वह गांव के बाहर एक ट्यूबवेल के समीप पहुंचे तो वहां लगभग आठ युवक सड़क पर कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। काफी देर तक जब आरोपियों ने जब रास्ता नहीं दिया तो प्रदीप ने उनसे कार हटाने के लिए कहा। इससे युवक गुस्सा हो गए और प्रदीप व उसके साथियों के साथ गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि गुस्साए कार सवारों ने प्रदीप को ऑटो से खींचकर उसे पीटा और सड़क पर गिराकर उस पर तीन सेे चार बार कार चढ़ाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। साथी और परिजन लहूलुहान प्रदीप को मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग
प्रदीप की हत्या से गांव में आक्रोश पैदा हो गया। घटना के विरोध में काफी संख्या में ग्रामीण परिजनों के साथ सोमवार सुबह निवाड़ी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपियों पर रासुका, उनके घरों पर बुलडोजर और 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी और एक भूमि पट्टे की मांग की। यहां प्रदर्शन करने के बाद भीड़ ने मोदीनगर तहसील पहुंचकर हंगामा किया। लगभग दो घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। किसी तरह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
एक साल पूर्व गांव में हुआ था जातीय संघर्ष
लगभग एक साल पूर्व गांव में जातीय संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था। ग्रामीणों के अनुसार घटनाक्रम से दूसरे पक्ष के लोग रंजिश रखते थे। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में ही प्रदीप की हत्या की गई है। गांव में तैनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रदीप के परिजन धर्मवीर की तहरीर पर अनमोल वाल्मीकि और आशीष सहित पांच से छह अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट व हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पांच टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर