माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शालीमार गार्डन वेलफेयर सोसायटी ने जिला अधिकारी को ई-मेल से पत्र भेजकर चार सवाल पूछे। लॉकडाउन लागू होने से लोगों को तमाम काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पत्र भेजकर अब पदाधिकारियों ने डीएम से साकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद की है। वेलफेयर सोसायटी के कन्वीनर विक्रम कौल का कहना है कि लॉकडाउन-3 लागू होने को लेकर सोसायटियों के लोगों में भारी संशय बना हुआ है। इनके लिए लोगों को किसी भी अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश नहीं मिल रहा है। लिहाजा वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने चार बिंदुओं पर सवाल पूछकर राहत की उम्मीद की है। विक्रम कौल के मुताबिक, क्या सोसायटियों में कार्यरत मेड, ड्राइवर या अन्य कर्मचारियों को सुबह- सात बजे से शाम सात बजे तक प्रवेश दिया जा सकता है, क्या सोसायटियां-कालोनियों में मेहमानों का आने दिया जाए, क्या आरओ, एसी या अन्य घरेलू उपकरणों के मकैनिक को सोसायटी में प्रवेश करने दिया जाए, क्या डिलीवरी ब्वॉय, हॉकर को सोसायटी में होम डिलीवरी की इजाजत दी जा सकती है ? इन सभी सवालों का वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने जल्द जवाब मिलने की भी उम्मीद की है। ----------------------------------------- सुमित कुमा