{"_id":"5e9987a18ebc3e6f9507c893","slug":"l-b-l-e131","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल स्क्रिनिंग के बाद ही मिलेगी विद्युत कर्मचारियों को स्टेशन में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल स्क्रिनिंग के बाद ही मिलेगी विद्युत कर्मचारियों को स्टेशन में एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ऊर्जा मंत्री के ट्विट के बाद विद्युत विभाग ने की सख्ती
विज्ञापन
- टीएचए में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने सभी एसडीओ को किए निर्देशित
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लॉकडाउन-2 में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अब विद्युत विभाग और सख्त हो गया है। विभाग ने अपने समस्त अधिकारीगण और कर्मचारियों को थर्मल स्क्रिनिंग के बाद ही कार्यालयों व सब-स्टेशनों में एंट्री देने का निर्णय लिया है। हालांकि, सब स्टेशन परिसर में पहले से ही मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग किया जा रहा है। मगर अब इस प्रक्रिया में थर्मल स्क्रिनिंग जोड़कर इसका गंभीरता से पालन कराया जाएगा।
दरअसल, बृहस्पतिवार की रात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विद्युत अधिकारी और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ट्विट किया। उन्होंने प्रदेश के सभी विद्युत कार्यालय और सब स्टेशनों में अधिकारी व कर्मचारियों की थर्मल स्क्रिनिंग की सुविधा के साथ मास्क लगाने व सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के अलावा विद्युत विभाग में इमरजेंसी कार्यालय के आने वाले लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था को बनाने के निर्देश दिए। इस ट्विट के बाद ही जनपद के विद्युत अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से समस्त अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया। टीएचए के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ज्ञानेंद्र द्विवेदी का कहना है कि हिंडन पार के क्षेत्र में 20 से अधिक सब स्टेशन हैं, जबकि इनसे संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों व सब स्टेशनों में कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार अधिकारी व कर्मचारी गंभीर हैं। सभी कार्यालय और सब-स्टेशनों में सैनिटाइजर कराया जा रहा है। जबकि थर्मल स्क्रिनिंग के लिए भी जल्द ही व्यवस्था कर सभी का चेकअप किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी का थर्मल स्क्रिनिंग में टेम्प्रेचर ज्यादा आया तो उसे तुरंत अस्पताल में डॉक्टर के पास ट्रीटमेंट के लिए भेज दिया जाएगा। इस स्क्रिनिंग के बाद ही अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय के अलावा सब-स्टेशनों में प्रवेश कर सकेंगे। उधर, व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वह अपने स्तर से निगरानी भी कर रहे हैं। --------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन