{"_id":"5f1037c18ebc3e63be762702","slug":"l-1-50-l-b193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली सेक्टर-1 में 50 लाख से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाली सेक्टर-1 में 50 लाख से बनेगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली सेक्टर-1 में 50 लाख से बनेगी सड़क - मेयर ने किया नारियल फोड़कर उदघाटन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर 51 स्थित गुरुद्वारे से इलाहाबाद बैंक के दोनों तरफ सड़क निर्माण का कार्य करीब 50 लाख रुपये की लागत से होगा। मेयर आशा शर्मा और पार्षद मनोज गोयल ने विकास कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क काफी वर्षों से टूटी पड़ी थी। लोग इसे बनवाने की मांग कर रहे थे।
पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि अवस्थापना निधि से 50 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-1 में गुरुद्वारे से लेकर इलाहाबाद बैंक को जाने वाली रोड पर डेंस कार्य और निर्माण होगा। सड़क टूटने से वैशाली के करीब 20 हजार से अधिक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार इसकी मांग उठाई थी। इसके बाद निर्माण को लेकर मेयर आशा शर्मा ने आश्वासन दिया और मीटिंग में प्रस्ताव को 50 लाख रुपये की लागत से पास करा दिया। इस दौरान अवधेश कटिहार, शुभम सिंह, केएल शर्मा, प्रहलाद सिंह, शिव शंकर, श्याम सुंदर, मंगल सिंह, पिंकी, पुष्पा, रेशमा , आनंद सिंह और देवी दयाल आदि मौजूद रहे। ---------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन