फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   KYC Not Updated 2.25 Lakh Customers Face Inconvenience process of updating a phone number is complex

UP: एलपीजी उपभोक्ताओं की फिर बढ़ी परेशानी, अब आया ये नया अपडेट; इन ग्राहकों को नहीं मिल रहा सिलिंडर

Tue, 12 May 2026 03:06 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 12 May 2026 03:06 PM IST
सार

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। गाजियाबाद जिले में 12 लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं में 9.75 लाख के दस्तावेज ही अपडेट हैं। ऐसे में गैस एजेंसियों ने नो योर कस्टमर और फोन नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया जटिल कर दी है।

विज्ञापन
KYC Not Updated 2.25 Lakh Customers Face Inconvenience process of updating a phone number is complex
एलपीजी गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केवाईसी (नो योर कस्टमर) और मोबाइल नंबर अपडेट न होने की वजह से गाजियाबाद जिले के सवा दो लाख उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्या का समाधान न तो आपूर्ति विभाग और न ही एजेंसी के स्तर पर हो पा रहा है।
विज्ञापन


जिले में 12 लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ता हैं। इसमें सवा दो लाख उपभोक्ताओं की केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं। एजेंसियों पर नंबर अपडेट और केवाईसी कराने के लिए कतारें लग रही हैं। 
विज्ञापन


एजेंसियों के सामने सर्वर धीमी गति से काम करने की समस्या आ रही है। इसी वजह से इन उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। सुल्तानपुर गैस एजेंसी के संचालक अमित चौधरी ने बताया कि तुरंत नंबर बदलने की प्रक्रिया अब बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन माह का करना होगा इंतजार
ऐसे में वे उपभोक्ता जिनका नंबर खो गया है या बंद हो गया है तो उनको नंबर अपडेट कराने के लिए तीन माह का इंतजार करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नंबर तीन माह में अपडेट होगा। इसके बाद ही वह सिलिंडर के लिए बुक कर सकते हैं।

 

इतना ही नहीं, केवाईसी की प्रक्रिया भी बायोमीट्रिक कर दी गई है। ऐसे में इन उपभोक्ताओं के लिए अब ओटीपी भेजकर केवाईसी कराने की प्रक्रिया बंद हो गई है। इन उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

केवाईसी कराने के लिए जाना होगा एजेंसी पर
उधर, ऐसे उपभोक्ता जो ड्यूटी और अन्य जरूरी कार्यों से बाहर हैं, उनको भी केवाईसी कराने के लिए एजेंसी पर जाना होगा। हालांकि, कंपनियों का दावा है कि उपभोक्ता स्वयं भी कर सकते हैं लेकिन इसकी प्रक्रिया जटिल होने के कारण उनको एजेंसियों का ही रूख करना पड़ता है।

90 दिन में नंबर अपडेट करने का नियम कंपनियों का
इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि नंबर अपडेट और केवाईसी के लिए जो भी उपभोक्ता कार्यालय आ रहे हैं, उनको एजेंसी पर भेजकर औपचारिकता को पूरा कराया जा रहा है। इस वक्त ऐसे लोग भी केवाईसी या नंबर अपडेट कराने के लिए आ रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय से गैस नहीं ली है। 90 दिन में नंबर अपडेट करने का नियम कंपनियों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed