फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kudiyon Ka era .....

कुड़ियों का है जमाना.....

Sun, 22 May 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kudiyon Ka era .....
लड़कियों ने फिर बाजी मारी - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई के शनिवार को घोषित हुए 12वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन समेत गाजियाबाद में भी लड़कियों ने फिर बाजी मारी। डीपीएसजी मेरठ रोड स्कूल के यश सिंघल 98.2 प्रतिशत के साथ न केवल डिस्ट्रिक्ट बल्कि देहरादून रीजन के टॉपर बने हैं।
विज्ञापन


उनके साथ रायन इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की अंकिता सिन्हा, डीपीएस गामा सेक्टर ग्रेटर नोएडा के मैनक घोष भी रीजन टॉपर बने हैं। टॉप-10 में इस बार आठ लड़कियां ही हैं। रायन इंटरनेशनल स्कूल की नव्या सिंह 98 फीसदी अंक पाकर डिस्ट्रिक्ट में सेेकेंड और डीपीएसजी मेरठ रोड की इशिता शर्मा 97.8 प्रतिशत अंक पाकर थर्ड टॉपर बनीं।
विज्ञापन


गाजियाबाद का ओवर ऑल रिजल्ट करीब 96 प्रतिशत रहा है। गाजियाबाद में पास होने वाले स्टूडेंट्स का प्रतिशत भी अच्छा रहा है। नोडल सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड एग्जाम में 30 सेंटरों पर 16791 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी। टॉप टेन लिस्ट आठ लड़कियां शामिल हैं। रायन इंटरनेशनल स्कूल की नव्या सिंह को 98 प्रतिशत, डीपीएसजी मेरठ रोड की इशिता शर्मा को 97.8 प्रतिशत, देहरादून पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम की मोनिका सिंह को 97.6 प्रतिशत, डीपीएसजी मेरठ रोड की नितिका गुप्ता को 97.6 प्रतिशत, डीपीएस इंदिरापुरम की अक्षिता गोयल को 97.6 प्रतिशत, उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स की लावण्या चावला को 97.4 प्रतिशत, डीपीएसजी मेरठ रोड स्कूल के मयंक श्रीवास्तव को 97.2 प्रतिशत, डीपीएसजी मेरठ रोड की प्रज्ञा अरोड़ा को 97.2 प्रतिशत और उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स की मुस्कान अग्रवाल को 97.2 प्रतिशत अंक मिले और ये गाजियाबाद टॉपर बने हैं।

उधर, सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 1,14,195 छात्रों ने हिस्सा लिया था। रीजन में 85,953 छात्रों ने परीक्षा पास की।

इनका पास प्रतिशत 75.27 है। गत वर्ष देहरादून रीजन का पास प्रतिशत 74.62 था। पास होने वालों में छात्राएं काफी आगे रहीं। दून रीजन में कुल 43,266 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 36,326 यानी 83.96 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। रीजन में कुल 70,929 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 49,627 यानी 69.97 प्रतिशत छात्र पास हुए।

तीसरे साल लगातार रिजल्ट में सुधार
देहरादून रीजन के रिजल्ट में लगातार तीसरे साल सुधार दर्ज हुआ है। वर्ष 2014 में दून रीजन का परिणाम 72.77 प्रतिशत था।  वर्ष 2015 में रीजन का परिणाम 74.62 प्रतिशत और इस वर्ष बढ़कर 75.27 प्रतिशत हो गया है। गाजियाबाद का पिछले वर्ष का रिजल्ट 95.5 प्रतिशत था, जो बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया।

बोर्ड रिजल्ट में 13963 की कंपार्टमेंट
बोर्ड परीक्षा में देहरादून रीजन से कुल 13963 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। इनकी कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में होगी। ये छात्र लगातार सीबीएसई की वेबसाइट चेक करते रहें। ऑनलाइन आवेदन के आधार पर वह परीक्षा देंगे।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में मुरादनगर के मेधावी भी छाए
सीबीएसई 12वीं के शनिवार को घोषित हुए परिणाम में मुरादनगर के स्कूलों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। ओमसन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक गुप्ता ने बताया कि छात्र हर्ष जोशी ने 86.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सार्थक  गुप्ता ने 80.20, लक्ष्मी ने 80.80 और अनुपमा चौधरी ने 80.20 प्रतिशत अंक हासिल किये। उन्होंने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। गंगनहर के निकट स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर की गरीमा ने 81 प्रतिशत, प्रशांत ने 80 प्रतिशत, पवित्रा ने 77 प्रतिशत अंक हासिल किये।

वही मुरादनगर पब्लिक स्कूल में शैली ने 87.8, शिवानी ने 87.4, अजय ने 86 प्रतिशत, सैफूल इस्लाम ने 86.4, महिला शर्मा 86.8 और अनू ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

रिजल्ट आते ही लड़कियों ने लगाई खुशी की छलांग

सीबीएसई बारहवीं का परीक्षा परिणाम आते ही छात्राएं झूम उठीं। सीबीएसई द्वारा दोपहर 12 बजे परीक्षा परिणाम घोषित करने की सूचना थी लेकिन सुबह ग्यारह बजे ही  परिणाम मिलने लगे थे। स्कूलों का पूरा रिजल्ट निकलता इससे पूर्व छात्रों ने अपना-अपना परिणाम साइट से निकाल लिया।
 
हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले ऊंची छलांग लगाई है। परिणाम आते ही छात्राओं ने जमकर जश्न मनाया। चॉकलेट मिठाई से एक दूसरे का मुंह तो मीठा कराया ही, सेल्फी भी खूब खींची।

सीबीएसई का रिजल्ट पिछले वर्ष के मुकाबले अपग्रेड हुआ ही, स्कूलों का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। ठाकुरद्वारा गर्ल्स स्कूल, गाजियाबाद पब्लिक स्कूल, छबीलदास का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

सिलवर लाइन स्कूल का 98.2, जेकेजी विजयनगर का 98 प्रतिशत परिणाम रहा। शिलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने जमकर खुशियां मनाई। स्कूल के डायरेक्टर एके गुप्ता ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट 99.6  प्रतिशत रहा है। स्कूल में तरुण जिंदल 92.4 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया है।
 
केंद्रीय विद्यालय भी नहीं रहा दौड़ में पीछे
पब्लिक स्कूल के छात्र भले ही जिले में टॉपर रहे लेकिन केंद्रीय विद्यालय के छात्र भी  पीछे नहीं रहे। कमला नेहरू नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के 243 छात्रों में से 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि इस साल का रिजल्ट 99.6 प्रतिशत रहा है। स्कूल के टॉपर्स अधिकतर आईएएस और पीसीएस बनना चाहते हैं।

90 से अधिक लाकर भी चेहरे पर दिखी शिकन
सीबीएसई के रिजल्ट में 90 से अधिक प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या अनगिनत है। इतने अधिक नंबर लाने के बावजूद छात्रों के चेहरे पर शिकन देखने को मिली। अभी से डीयू के अच्छे कॉलेजों में दाखिले की मेरिट में नंबर न आने की चिंता सताने लगी।

90 प्रतिशत अंक लाने वाली कई छात्राओं ने कहा कि जब अच्छे कॉलेज में दाखिला नहीं मिलेगा तो खुद ही बुरा लगेगा। छात्रा गरिमा ने कहा कि सीसीएसयू में दाखिला मजबूरी हो जाएगी वरना तो डीयू से ही ग्रेजुएशन करना है।

पीसीएम में 90.2 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद भी ठाकुरद्वारा स्कूल की रिचा खुश नजर नहीं आई। उसने कहा कि बायलॉजी में उन्हें शत-प्रतिशत नंबर की उम्मीद थी बावजूद इसके कम अंक आए।

स्कूलों का रिजल्ट भी रहा उम्मीद से बेहतर

सीबीएसई के 12 वीं का रिजल्ट कई स्कूलों में काफी अच्छा रहा है। अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट तो शत प्रतिशत रहा। गुरुकुल द स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। नेहा सिंघल और अनुष्का सिंह  ने 95.4 प्रतिशत लाकर स्कूल टॉप किया है।

जबकि शुभम शर्मा ने 93 प्रतिशत, अर्पणा शर्मा ने 92.4 प्रतिशत, शांतुनू तोमर को 91.6 प्रतिशत, अवनीश सिंह को 90.4 प्रतिशत, दिवी कपूर को 90 प्रतिशत, महिमा को 93.8 प्रतिशत, महक सिंघल को 93, साक्षी गोयल को 92.8, खुशी सिंघल को 91.4, रिया गर्ग को 90.8 और अविका गोयल को 90.6 प्रतिशत अंक मिले।

केडीबी पब्लिक स्कूल में तुषार सिंह चौहान 96.4 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। अभिनव गुप्ता ने 95.4, कृष्णा शर्मा को 95.2, प्रफुल त्रिपाठी को 94.8, स्वाति त्यागी को 94.6, विशेष सिंह को 94.6, नीरज को 94.2 और हेमलता को 94 प्रतिशत अंक मिले हैं।

डीपीएस राजनगर में अरनव अग्रवाल को 96 प्रतिशत, शिखर चौहान को 87.2 प्रतिशत और मुस्कान मलिक 90 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। नेहरू वर्ल्ड स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है।

स्कूल टॉपर देविशा गौर को 95 प्रतिशत मार्क्स मिले। शांतुनु वर्मा 94.4, पाखी गुप्ता को 94.2, आशी सिंह 93.8, निकिता बंसल 93.6, रजत शर्म 93.4 समेत 20 स्टूडेंट्स को 90 प्रतिशत से ऊपर मार्क्स मिले हैं।

डीपीएसजी मेरठ रोड स्कूल का रिजल्ट भी 100 प्रतिशत आया है। प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने बताया कि टॉप टेन लिस्ट में स्कूल के यश कुमार सिंघल 98.2, इशिता शर्मा 97.8 प्रतिशत, नितिका गुप्ता 97.6 प्रतिशत, मयंक श्रीवास्तव और प्रज्ञा अरोड़ा 97.2 प्रतिशत के साथ टॉप पर रही है। कुल 433 स्टूडेंट्स से 233 स्टूडेंट्स को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं।

डीपीएसजीआई स्कूल की मल्लिका खुराना को 95.8 प्रतिशत, अर्पित अग्रवाल को 95.2 प्रतिशत, रिदम वर्मा को 91.2 प्रतिशत, मानसी अग्रवाल को 93.6 प्रतिशत अंक मिले।
न्यू एरा स्कूल का रिजल्ट भी अच्छा आया है।

प्रिंसिपल डा. ममता मलिक ने बताया कि साइंस स्ट्रीम में आशुतोष पाल ने टॉप किया है। मुस्कान गोस्वामी 91.8 प्रतिशत, साक्षी वर्मा 89.2 प्रतिशत, अभिमन्यु कुमार को 88 और प्रिया नागर को 86.2 प्रतिशत अंक मिले।

मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में शिवम प्रताप को 82.6 प्रतिशत, इमरान आलम को 72.8 प्रतिशत, विवेक  कुमार को 72.4 प्रतिशत अंकमिले हैं।उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स का रिजल्ट 100 प्रतिशत आया है।

लावण्या चावला 97.4 प्रतिशत, मुस्कान अग्रवाल को 97.2 प्रतिशत, गौरी सूद को 97, पलक गोयल को 96.6, सीमा को 96.2, रमनीत कौर को 96, रिया त्यागी को 95.6, मुस्कान गर्ग को 93.6 और गार्गी गंभीर ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए है।

जीडी गोयनका स्कूल की प्रिंसिपल रीना सिंह ने बताया कि सार्थक जैन 97 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया है। श्रुतिका सिंह को 96.5 प्रतिशत, अश्वनी गंभीर को 92 प्रतिशत और अवंतिका को 91.5 प्रतिशत अंक मिले हैं।


डीपीएस एचआरआईटी स्कूल में रुपाली शर्मा को 93 प्रतिशत लाकर टॉप पर रही है। स्कूल के 45 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। सिल्वर लाइन स्कूल में साहिल को 95.2, याशिका को 94.6, दिपांशा को 93.4, आरुषि को 92.2, अरनिमा को 92.4, अक्षरा को 92.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed