{"_id":"56f6a0ef4f1c1b491bf14ea8","slug":"kuber-of-black-cbi-court-ramendra-singh-yadav-singh-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली कमाई का कुबेर: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए यादव सिंह-रामेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली कमाई का कुबेर: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए यादव सिंह-रामेंद्र सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
यादव सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली कमाई के कुबेर के नाम से कुख्यात हो चुके नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के चीफ इंजीनियर यादव सिंह और उनके सहयोगी रामेंद्र सिंह को शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने अब 29 मार्च की तारीख नियत की है। उधर इस मामले के जांच अधिकारी के न आने और चार्जशीट के सभी दस्तावेज सूचीबद्ध न होने के चलते शनिवार को भी चार्जशीट पर संज्ञान नहीं हो सका।
विज्ञापन
नोएडा में हुए सैकड़ों करोड़ के घोटाले के आरोपी में सीबीआई ने रामेंद्र सिंह को 18 दिसंबर 2015 को गिरफ्तार किया था। इसी साल फरवरी में यादव सिंह को भी सीबीआई ने धर दबोचा। तभी से दोनों आरोपी डासना जेल में बंद हैं। 15 मार्च को सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश कर दी थी।
विज्ञापन
शनिवार को इस चार्जशीट पर कोर्ट को संज्ञान लेना था, मगर दस्तावेजों के सूचीबद्ध न होने और जांच अधिकारी के कोर्ट में उपस्थित न होने के चलते चार्जशीट पर संज्ञान के लिए कोर्ट ने अब 29 मार्च की तारीख नियत की है।