{"_id":"5745ce434f1c1b7562690ecf","slug":"knavni-are-now-registered-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गाजियाबाद में होंगी कनावनी की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गाजियाबाद में होंगी कनावनी की रजिस्ट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 26 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
अब गाजियाबाद में होंगी कनावनी की रजिस्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से हटकर गाजियाबाद में शामिल हुए कनावनी गांव की प्रापर्टी की रजिस्ट्रियां भी अब गाजियाबाद में ही होंगी। इसके लिए यूपी शासन ने 24 मई को अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में एआईजी स्टांप जीपी सिंह ने बताया कि कनावनी की प्रापर्टी को सब रजिस्ट्रार-4 के कार्यालय से जोड़ा गया है। इसी कार्यालय में अब कनावनी के लोग अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री करा सकेंगे।
विज्ञापन
एआईजी स्टांप एवं निबंधन ने बताया कि सब रजिस्ट्रार -4 के कार्यालय में ही इंदिरापुरम इलाके की संपत्तियाें की रजिस्ट्री होती है। अधिसूचना के अनुसार राजस्व ग्राम महीउद्दीनपुर कनावनी के क्षेत्र को उप निबंधक द्वितीय नोएडा के क्षेत्र से परिवर्तित करते हुए जिला गाजियाबाद के उप निबंधक सदर चतुर्थ की सीमा में सम्मलित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस मंजूरी से क्षेत्र की अब गाजियाबाद में रजिस्ट्री होगी। इस क्षेत्र का पूरा राजस्व गाजियाबाद को मिलेगा। पहले इस इलाके की रजिस्ट्री की स्टांप ड्यूटी नोएडा के रजिस्ट्री विभाग में जाती थी। हालांकि इसमें से दो फीसदी विकास शुल्क गाजियाबाद को मिलता था।
बोले लोग-
लंबे समय से अहिंसाखंड-2 को गाजियाबाद के अंतर्गत लाने की मांग की जा रही थी। इस फैसले से हमारी एक बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।- केके सिंह, निवासी एग्जिॉटिका एलीगेंस
लोकल केस के लिए हमें नोएडा जाना पढ़ता था। अब हमारी नोएडा की दौड़ खत्म हुई। इलाके का विकास होगा, बेहतर व्यवस्था की उम्मीद है। - आलोक कुमार, अध्यक्ष एओए
पुलिस, कलेक्ट्रेट और जीडए एक ही स्थान पर होंगे तो लोगों को आसानी होगी। इस फैसले से सभी सोसायटी के लोगों को लाभ मिलेगा। - डीके मौर्या, निवासी निहो स्कॉटिश
कनावनी गांव के लोगों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। पिछले कई वर्ष से हम उपेक्षा के शिकार हो रहे थे। जमीन की रजिस्ट्री के लिए नोएडा जाना पड़ता था। - अशोक कसाना, निवासी कनावनी गांव