फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   khoda disturbing point for corona infection

खोड़ा धारावी न बन जाए, बढ़ते मामलों से प्रशासन भी मुश्किल में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
khoda disturbing point for corona infection
खोड़ा धारावी न बन जाए, बढ़ते मामलों से प्रशासन भी मुश्किल में स्वास्थ्य संसाधनों के मामले में खोडा बहुत ही पीछे 20 दिन में 14 पॉजिटिव मामले माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच खोड़ा कालोनी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि खोड़ा पहले जहां टीबी मरीजों के लिए सबसे सेंसटिव माना जाता था, अब यह कोरोना संक्रमण में चुनौती बन गया है। एक मौत के साथ ही अब तक 14 मरीज मिल चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर जल्दी कंट्रोल नहीं हुआ तो निश्चित रूप से यह क्षेत्र का महाराष्ट्र का धारावी और गुजरात का अहमदाबाद बन जाएगा। लगातार बढ़ रहे मामलों से अब जिला प्रशासन भी सकते में है।  प्रशासन के आला अधिकारियों को ये नहीं सूझ रहा है कि गौतमबुद नगर और दिल्ली सीमा से लगे खोडा में बेकाबू होते कोरोना पर किस तरह से काबू पाया जाए। वजह ये है कि इस क्षेत्र में घनी आबादी है। इसके साथ साथ स्वास्थ्य संसाधनों के मामले में खोडा बहुत ही पीछे है। साधन के नाम पर स्थिति पूरी तरह से शून्य है। गाजियाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास क्या संसाधन है, वह भी किसी से छिपे नहीं है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ये मामले पूरे जिले में बढ़ रहे हैं लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के लिए खोड़ा एक बड़ी चुनौती बन गया है।  खोड़ा में पिछले 20 दिनों में 14 मामले सामने आ चुके हैं और एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। खोड़ा की घनी आबादी को देखते हुए विभाग को कम्युनिटी स्प्रैड की भी आशंका सता रही है।  विभाग ने खोड़ा में पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बाद भी हालत काबू में नहीं आ रहे है।गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की सीमा पर बसी खोड़ा कॉलोनी का काफी बड़ा हिस्सा गाजियाबाद की सीमा में लगता है। इस कॉलोनी में सामने आने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर दोनों जिले के स्वास्थ्य विभाग सीमा विवाद को लेकर कई बार आमने-सामने भी आ चुके हैं। गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग के अनुसार खोड़ा में 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। जिसके बाद 8 मई तक गाजियाबाद की सीमा में आने वाले खोड़ा के अलग-अलग हिस्सों में 14 मामले सामने आ चुके हैं। खोड़ा गांव में रहने वाले एक 47 वर्षीय व्यक्ति की नोएडा के अस्पताल में 4 मई को मौत भी हो चुकी है। विभाग के अनुसार उसकी जांच और उपचार दोनों जीबी नगर में चल रहा था लेकिन, मौत के बाद उसे गाजियाबाद में जोड़ा गया। शुक्रवार को उसके संपर्क में आने वाले तीन लोगों में कोरोना की पुष्ट हुई है। तीनों को ईएसआई में भर्ती करवाया गया है और इलाके में सैनेटाइजेशन करवाया जा रहा है। ------------------------  खोड़ा क्षेत्र में कम्युनिटी टेस्टिंग करवाने के साथ लोगों की स्क्रीनिंग भी करवाई जा रही है। इसके लिए कॉलोनी में विभाग की 12 टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ दमकल विभाग की मदद से पूरी कॉलोनी को सैनेटाइज करवाया जा रहा है। खोड़ा में घनी आबादी और काफी संकरी गलियां हैं, जिसके चलते वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने में दिक्कत आ रही है।  डा. एनके गुप्ता, सीएमओ  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed