फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kaushambi, Surya Nagar area become smart, voting went ahead

कौशांबी, सूर्य नगर क्षेत्र बनेगा स्मार्ट, वोटिंग में निकला आगे

Sat, 28 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 28 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi, Surya Nagar area become smart, voting went ahead
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला

अब नंदग्राम क्षेत्र नहीं दिल्ली से सटा कौशांबी, सूर्यनगर, साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्मार्ट बनेगा। ऑनलाइन वोटिंग में इस क्षेत्र ने अन्य तीन क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली से सटे इस एरिया को स्मार्ट बनाने के लिए शहर के लोगों ने सबसे ज्यादा 78 फीसदी वोट दिए हैं।

विज्ञापन


बीते सप्ताह नंदग्राम एरिया 40 फीसदी वोट पाकर सबसे आगे था। हालांकि अभी वोटिंग बंद नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वोटिंग का अंतर ज्यादा होने से अब कौशांबी एरिया से कोई दूसरा क्षेत्र आगे नहीं निकल पाएगा।
विज्ञापन


एरिया बेस्ड सलेक्शन में मिले वोट
नंदग्राम, मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र, लोहिया नगर क्षेत्र --                                    14 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनगर और कविनगर का एरिया                         ------                                04 फीसदी
कौशांबी, महाराजपुर, सूर्य नगर, ब्रिज विहार, चंद्रनगर, रामप्रस्थ एरिया ---        78 फीसदी
आदर्श नगर, मरियम नगर, सेवा नगर, पटेल नगर, नवयुग मार्केट क्षेत्र ---            04 फीसदी     

इस वेबसाइट पर दें सुझाव और वोट
www.mygov.in पर एरिया की डिटेल अपलोड कर दी गई है। इस वेबसाइट पर जाकर गाजियाबाद स्मार्ट सिटी राउंड-टू का सर्च करें। आईडी पासवर्ड बनाकर वोट और सुझाव दे सकेंगे। फिलहाल 31 मई तक वोटिंग कराई जा रही है।

उद्यमियों, आरडब्ल्यूए, शिक्षकों ने बताया कैसे स्मार्ट बनेगा शहर
शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों ने उद्यमियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, शिक्षकों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। इस दौरान आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी ने कहा कि 17 लेबर अड्डों पर पानी की व्यवस्था और मोबाइल टॉयलेट्स का इंतजाम होना चाहिए।

उन्होंने 50 हजार वेंडर को स्थान और लाइसेंस देने का सुझाव दिया। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि जो 500 एकड़ का क्षेत्र स्मार्ट बनाया जाना है, उसमें घंटाघर क्षेत्र आना अनिवार्य है।

ट्रांस हिंडन एरिया तो पहले ही पुराने गाजियाबाद क्षेत्र से ज्यादा स्मार्ट है। एओए फेडरेशन के कोआर्डिनेटर जोश लियोन ने सभी विभागों से स्मार्ट सिटी के लिए सैद्धांतिक सहमति दिलवाने का आश्वासन दिया।


स्मार्ट सिटी की कंसलटेंट फर्म केपीएमजी के एक्सपर्ट राहुल सिंह ने उनके समक्ष प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान आरडब्ल्यूए फेडरेशन के एमके मचामा, उत्थान समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता डीके जैन, स्मार्ट सिटी मिशन के सहायक नोडल अधिकारी संजय सिंह चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed