{"_id":"6736e530fe89eae4e10cef69","slug":"kartik-purnima-2024-garh-mela-fair-in-charge-inspector-made-an-old-man-sit-on-his-back-and-offer-lamps-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हापुड़ के गढ़ में मेला इंचार्ज इंस्पेक्टर ने पीठ पर बैठाकर बुजुर्ग से कराया दीपदान... सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हापुड़ के गढ़ में मेला इंचार्ज इंस्पेक्टर ने पीठ पर बैठाकर बुजुर्ग से कराया दीपदान... सामने आया वीडियो
Fri, 15 Nov 2024 12:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
मेला इंचार्ज ने बुजुर्ग को पीठ पर बैठाकर कराया दीपदान
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर मेले में पहुंचे बुजुर्ग दिव्यांग को मेला इंचार्ज इंस्पेक्टर ने पीठ पर लादकर दीपदान कराया। बुजुर्ग दिव्यांग को इंस्पेक्टर गंगा किनारे तक ले गए और फिर स्नान भी करवाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर गंगानगरी में लगे मेले का इस बार प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को बनाया गया है, जो बृहस्पतिवार को दीपदान पर्व को लेकर ब्रजघाट में गंगा तट, बाजार व अन्य स्थानों पर लगातार सक्रिय रहे।
देर शाम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दीपदान शुरू हुआ। इस दौरान दिल्ली से एक दिव्यांग बुजुर्ग भी अपने किसी मृत परिजन के लिए दीपदान करने ब्रजघाट पहुंचे, जो भारी भीड़ होने के कारण बदहवासी की स्थिति में मिले।
विज्ञापन
दिव्यांग को परेशान देखकर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह उनके पास पहुंचे, बुजुर्ग से बात की। बुजुर्ग की परेशानी जानकार मेला इंचार्ज ने उन्हें अपनी पीठ पर बैठाया और सकुशल गंगा तट पर पहुंचा दिया। खाकी द्वारा श्रद्धालुओं की मदद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन