फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Karate player raped by trainer on the pretext of marriage

Ghaziabad News: कराटे खिलाड़ी को ट्रेनर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Karate player raped by trainer on the pretext of marriage
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कालोनी में कराटे खिलाड़ी को ट्रेनर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। घटना 12 नवंबर 2022 की है। खिलाड़ी का आरोप है कि ट्रेनर ने उसकी फोटो-वीडियो बनाकर कई बार ब्लैकमेल किया। पुलिस आरोपी ट्रेनर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को 25 फरवरी 2021 से दिल्ली के दुर्गापुरी की एकेडमी में कराटे सीखने के लिए भेजा था। वहां पर मुख्य कोच की अनुपस्थिति में विशाल नाम का युवक ट्रेनिंग देता था। आरोप है कि विशाल छाेटी बेटी को अलग-अलग तरह से पकड़कर शारीरिक शोषण करता था। एक दिन ट्रेनर ने बेटी को अकेले में मिलने बुलाया। वहां उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद 12 नवंबर 22 को घर पहुंचकर बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटी की फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली। उसे धमकी दी कि यदि परिवार को घटना के बारे में बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। टीला मोड़ पुलिस को लिखित शिकायत देकर महिला ने मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी ट्रेनर विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। वह फोन बंद करके भागने की फिराक में था। पुलिस घटना के साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed