फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwar Yatra 2026 Nine women over 60 are bringing water from Gangotri

Kanwar Yatra 2026: 60 से अधिक उम्र की नौ महिलाएं गंगोत्री से ला रहीं जल, बोलीं- उम्र नहीं आड़े

Tue, 04 Aug 2026 10:55 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Tue, 04 Aug 2026 10:55 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा में वरिष्ठ नागरिक भी उत्साह से भाग ले रही हैं। हरियाणा से नौ वरिष्ठ महिलाओं का जत्था गंगोत्री से जल ला रहा है। कांवड़ संचालकों के अनुसार, पिछले चार-पांच वर्षों में महिला कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ी है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2026 Nine women over 60 are bringing water from Gangotri
सावन 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ लाने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं, वह इस धार्मिक यात्रा में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हैरत की बात यह है कि अधिक आयु की महिलाएं भी उम्र को मात देकर इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


हरियाणा का 11 लोगों का एक जत्था गंगोत्री से जल लेकर आ रहा है। इसमें नौ महिलाएं हैं, जिनमें सभी की उम्र 60 साल से अधिक है। यह जत्था सोमवार रात को जीटी रोड स्थित मायापुरी कांवड़ कैंप पहुंचा जो बुधवार सुबह को रवाना होगा। जत्थे में शामिल 62 साल की गोपाली कहती हैं कि हम 18 जुलाई को हरियाणा के होडल से चले और 20 जुलाई को गंगोत्री से कांवड़ उठाई। अब पैदल आ रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इस उम्र में हमारी कोई मन्नत नहीं है, हम तो अपने ग्रुप के साथ मस्ती में कांवड़ ला रहे हैं। 70 साल की ओमवती कहती हैं कि मैं तो पहली बार कांवड़ लेने निकली हूं। अपने ग्रुप के साथ आनंद आ रहा है। 64 साल की श्यामवती का कहना है कि हरिद्वार से तो कई बार कांवड़ लाए, लेकिन गंगोत्री देखने का मन थो तो इस बार वहां से कांवड़ ला रहे हैं। हमारे जत्थे में तीन पुरुष और 9 महिलाएं हैं। हम सभी वरिष्ठ नागरिक हैं। कांवड़ के साथ पर्यटन हो रहा है।

विज्ञापन

कांवड़ संचालक सुनील गोयल का कहना है कि वह एनसीआर में 20 साल से शिविर लगा रहे हैं। पिछले चार, पांच वर्षों में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। पहले इक्का, दुक्का दिखती थीं, लेकिन अब अच्छी-खासी संख्या में हर उम्र की दिख रही हैं।

विज्ञापन

कांवड़ लेने पहली बार निकली अनीता
हाजीपुर की रहने वाली अनीता इस बार पहली बार कांवड़ लेने निकलीं। वह हरिद्वार से जल जा रही हैं। उनका कहना है कि परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना के लिए उन्होंने कांवड़ उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed