फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwar route monitored by 334 cameras; ITMS also integrated

Ghaziabad News: 334 कैमरों से कांवड़ मार्ग पर नजर, आईटीएमएस को भी जोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kanwar route monitored by 334 cameras; ITMS also integrated
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे कांवड़ मार्ग को हाईटेक निगरानी तंत्र से जोड़ दिया गया है। नगर निगम ने मार्ग पर 205 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जबकि 129 आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरों को भी निगरानी व्यवस्था में शामिल किया गया है। इस तरह कुल 334 कैमरों से पूरे कांवड़ मार्ग पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि सभी कैमरे स्थापित कर उन्हें आईटीएमएस नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। मेरठ रोड स्थित कंट्रोल रूम से पूरे मार्ग की लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

धूप से राहत के लिए ग्रीन नेट
नगर निगम ने कांवड़ मार्ग के करीब 20 किलोमीटर हिस्से में बैरिकेडिंग कराई है। साईं उपवन में श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही को देखते हुए अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। जस्सीपुरा मोड़ से दूधेश्वरनाथ मंदिर तक जलाभिषेक के लिए कतार में लगने वाले श्रद्धालुओं को तेज धूप से बचाने के लिए मार्ग के ऊपर ग्रीन नेट लगाए गए हैं। निगम का दावा है कि उसके अधिकार क्षेत्र के सभी कांवड़ मार्ग गड्ढामुक्त कर दिए गए हैं और अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed