फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwar broken by bicycle, police conducted puja

Ghaziabad News: साइकिल से खंडित हुई कांवड़, पुलिस ने कराई पूजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Kanwar broken by bicycle, police conducted puja
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित शहीद प्यारे लाल कालोनी के सामने सोमवार की शाम हरिद्वार से गंगाजल ला रहे एक भक्त की कांवड़ साइकिल से टकराकर खंडित हो गई। सूचना पर तत्काल कोतवाली प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने नाराज कांवड़ियों को समझाया। कांवड़िये को गंगाजल देकर पुजारी से पूजा-पाठ कराकर उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया।पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में रहने वाले पांच-छह कांवड़ियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर घर लौट रहे थे। जीटी रोड पर साहिबाबाद कोतवाली के पास अचानक सड़क के कट पर बुजुर्ग की साइकिल से कांवड़ को टक्कर हो गई। इससे कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़िये इससे नाराज हो गए। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने हरिद्वार से मंगाए गए गंगाजल को कांवड़िये को दिया। उसके बाद पुजारी को बुलाकर कांवड़ की पूजा-पाठ कराई। कांवड़ियों को प्रसन्न करने के बाद पुलिस ने उन्हें आगे गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed