{"_id":"579a53234f1c1b356521e31c","slug":"kanvad-operational-buses-for-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। 10 बसों को हरिद्वार के लिए बढ़ाया गया है, जिनमें से पांच का संचालन बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया है और बाकी पांच बसों का संचालन शुक्रवार से किया जाएगा।
साहिबाबाद डिपो से बृहस्पतिवार को पांच बसों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन शुरू किया गया है।
सामान्य दिनों में साहिबाबाद और कौशांबी से हरिद्वार के लिए सुबह और शाम दो-दो एसी जनरथ बसों का संचालन होता है। इसके साथ ही चार अनुबंधित वोल्वो, एक शताब्दी और नॉन एसी बसें भी संचालित होती हैं।
विज्ञापन
आमतौर पर हरिद्वार रूट पर दो हजार यात्री रोज सफर करते हैं लेकिन कांवड़ के दौरान यात्रियों की संख्या 10 हजार तक पहुंच जाती है। रोडवेज एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन बाद समीक्षा की जाएगी अगर हरिद्वार रूट पर जरूरत होगी तो बसों की संख्या फिर बढ़ाई जाएगी।
दिव्यांग लाखन छठवीं बार लाया कावंड़
दिल्ली बदरपुर बार्डर निवासी दिव्यांग कांवड़िया लाखन बृहस्पतिवार को अपनी छठवीं कांवड़ के साथ मोदीनगर पहुंचा। महेंद्रपुरी कालोनी के सामने शिव कांवड़ सेवा समिति के लोगों ने उसका स्वागत किया।
भोले ने बताया कि वह छठवीं बार कांवड़ लेकर आ रहा है। वह बचपन से ही पोलियो ग्रस्त है और रिक्शे परचून का सामान बेचता है। लाखन ने बताया कि वह बचपन से भोले का भक्त है। करीब सात दिन का सफर तय करने के बाद वह अपने गंतव्य पहुंचता है।
गोल्डन बाबा पहुंचे मोदीनगर, हाईवे पर उमड़ी भीड़
गोल्डन बाबा को देखने के लिए बृहस्पतिवार को मोदीनगर और मुरादनगर हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करने से पहले गोल्डन बाबा ने मोहिद्दीनपुर में विश्राम किया।
उसके बाद शाम को गोल्डन बाबा ने मोदीनगर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान गोल्डन बाबा का कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। गोल्डन बाबा के काफिले में दो स्कार्पियो, दो इनोवा, दो क्वालिस, दो फॉरच्यूनर, 3 बड़े ट्रक, एक एंबुलेंस और 4 छोटे हाथी शामिल हैं।
कांवड़ यात्रा पर चढ़ा देशभक्ति का रंग
आस्था और विश्वास का प्रतीक मानी जाने वाली कांवड़ यात्रा अब देशभक्ति के रंग में भी रंगती जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर थिरक रहे हैं। बम-बम भोले के साथ वंदेमातरम के उद्घोष से दिल्ली-मेरठ रोड देशभक्ति के रंग में रंगता जा रहा है। हाथों व वाहनों पर तिरंगा और देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां जगह-जगह दिखाई दे रही हैं। देश प्रेमियों और सामाजिक संगठनों के लोगों का कहना है कि यह एक अच्छी शुरुआत है। इससे लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना और बढ़ेगी। विजयनगर निवासी दीपक वर्मा ने बताया कि वह हर साल कांवड़ लेने जाते हैं। इस बार कांवड़ यात्रा में देशभक्ति की लहर दिख रही है। यह अच्छा संकेत है।
बाबा के साथ 30 निजी सुरक्षाकर्मी और 340 कांवड़ियों का काफिला है। गोल्डन बाबा की यह 24 वीं कांवड़ यात्रा है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा का राष्ट्रीयकरण हो गया है। 90 प्रतिशत कांवड़ों पर लगा तिरंगा इसका प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं मे देश भक्ति का बढ़ता जज्बा एक अच्छा संकेत है।
हाईवे पर दिखे बड़ी संख्या में कांवड़िए
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या अब काफी बढ़ गई है। जलाभिषेक में अभी पांच दिन का समय शेष है। एसे में यह संख्या अभी और बढ़ने का अनुमान है। स्थिति यह है कि कांवड़ियों को संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को नगर में हुई झमाझम बारिश में कांवड़िए नाचते गाते दिखे। उधर, पुलिस प्रशासन ने डाक कांवड़ की गति पर अंकुश लगाने के लिए कुछ दिन पूर्व हाईवे पर मिट्टी के अस्थाई डिवाइडर बनाए गए थे जो बृहस्पतिवार सुबह हुई तेज बारिश से ढह गए। बुधवार की रात हाईवे पर हरिद्वार की ओर डाक कांवड़ दौड़ती रहीं। डाक कांवड़ वाहनों की तेज गति पुलिस के लिए चुनौति बनी रही।
शिव कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन
महेंद्रपुरी कालोनी गेट के सामने लगे शिव कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन बृहस्पतिवार को भाकियू नेता जोगेश नेहरा ने किया। यह शिविर पिछले सात साल से लगता आ रहा है। इस मौके पर राजीव शर्मा, सुुनील, प्रमोद, राजीव राठी आदि रहे।
शिविर से गायब बच्ची मिलने पर ली राहत की सांस
सीकरी कला गांव मे एक शिविर से बच्ची के गायब होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि एक घंटे बाद बच्ची के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। खास बात यह है कि बच्ची का पता लगने में एसडीएम अतुल कुमार की ओर से बनाया गया व्हाट्स एप ग्रुप काम आया।
बच्ची के गायब होने का फोटो ग्रुप पर चलते ही ग्रुप से जुड़ी पुलिस सक्रिय हो गई और शिविर से करीब एक किलोमीटर दूर पुलिस कर्मियों ने बच्ची को बरामद कर लिया। शहाबनगर पुलिस चौकी प्रभारी रामऔतार ने बताया कि राजस्थान निवासी एक व्यक्ति अपनी आठ वर्षीय बेटी पूनम के साथ कांवड़ लेकर लौट रहा था।
वह सीकरी कला स्थित कांवड़ सेवा शिविर में आराम करने लगा। इसी बीच उसकी बेटी गायब हो गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची का फोटो तुरंत एसडीएम द्वारा बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप पर डाला गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और सीकरी पेट्रोल पंप के पास बच्ची को बरामद कर लिया।
नहीं हो रही शिविर में कांवड़िये की एंट्री
प्रशासन ने इस बार सेवा शिविर में कांवड़ियों की एंट्री के लिए रजिस्ट्रर रखने के निर्देश दिए थे। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने इस बाबत एसडीएम को रिपोर्ट दी है। उधर, खाद्य निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को सेवा शिविरों में खाद्य सामग्री की जांच की। एसडीएम ने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त चल रही है।
सीएमओ ने चिकित्सा व्यवस्था का लिया जायजा
सीएमओ अजेय अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को गंगनहर कांवड़ चिकित्सा कैंप का निरीक्षण किया। गंगनहर पर कांवड़ सेवा में लगी एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारियों से दवाईयों की जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सा कैंप में तैनात डाक्टर्स को निर्देश दिए गये हैं कि कांवड़ियों को ओआरएस दें।
सड़क हादसों में सात कांवड़िये घायल, हंगामा
हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही हादसे भी बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में सात कांवडिये घायल हो गए। इस दौरान दो स्थानों पर हंगामा भी हुआ। हालांकि पुलिस और गणमान्य लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया।
पहला हादसा सौंदा रोड के पास हुआ। बाइक की टक्कर से खोड़ा निवासी कांवड़िया सुनील घायल हो गया। इससे क्षुब्ध होकर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सेवा शिविर में मौजूद अन्य कांवड़ियों और पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
एंबुलेंस से घायल कांवड़िये को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, तहसील के सामने बाइक की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया आशीष और मोहित निवासी कनावनी, इंदिरापुरम घायल हो गए। मामले में घायल के साथी अजीत ने तहरीर दी है।
पुलिस ने आरोपी बाइक सवार भगवत निवासी भूपेंद्रपुरी को हिरासत में लिया है। दोनों कांवड़िये हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। इसके अलावा जीवन अस्पताल के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया मनीष कुमार निवासी दिल्ली घायल हो गया।
इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा काटा, बाद में पुलिस के समझाने पर शांत हो गए। इसके अलावा महेंद्रपुरी कट के पास पीछे से बाइक की टक्कर लगने साहिबाबाद निवासी कांवड़िया विकास और गिरीश घायल हो गए। सभी घायल को अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।