फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kachcha Baniyaan gang steals lakhs from the factory, then distributes goods among themselves

Ghaziabad News: कच्छा बनियान गिरोह ने फैक्टरी में की लाखों की चोरी, फिर आपस में बांटा सामान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kachcha Baniyaan gang steals lakhs from the factory, then distributes goods among themselves
साहिबाबाद। बेखौफ चोरों ने फिर से लिंक रोड और कौशांबी थाना क्षेत्र में तीन घटनाएं कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में मोम्स पेट अपेरलस गारमेंट फैक्टरी में बाथरूम की खिड़की तोड़कर कच्छा बनियान गिरोह ने विदेशी करेंसी समेत साढ़े चार लाख की चोरी कर ली। चोरी के बाद तीन चोरों ने फैक्टरी में मोबाइल की टॉर्च जलाकर सामान का बंटवारा भी किया। एक घंटे में चोरी कर चोर फरार हो गए। रामप्रस्थ सी ब्लॉक में बीएमडब्ल्यू गाड़ी के दो साइड मिरर चोरी कर लिए। कौशांबी में गैस कंपनी के ट्रेडकॉन ऑफिस से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दिल्ली के दयानंद विहार निवासी त्रिलोकचंद्र जैन की साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में गारमेंट फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल की देर रात चोरों ने बराबर की फैक्टरी से पैसेज में आकर बाथरूम की खिड़की तोड़ दी। फिर ऑफिस में घुसकर अलमारी तोड़ी। तीन में से दो चोरों ने बनियान पहने थे। फैक्टरी मालिक का कहना है कि चोरों ने तीन लाख 50 हजार रुपये, 50 हजार रुपये अबूधाबी और यूरोप की करेंसी व 70 ग्राम चांदी के सिक्के के अलावा दस्तावेज चोरी कर लिये। वह सुबह फैक्टरी पहुंचे तो चोरी का पता चला। सुरक्षा गार्ड को भी चोरों की भनक नहीं लगी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि चोरों ने ऑफिस में ही बैठकर सामान का बंटवारा किया था। दूसरी तरफ, रामप्रस्थ कालोनी के सी ब्लॉक में रहने वाले पारस लूथरा ने अपनी बीएमडब्ल्यू गाड़ी से साइड के दो मिरर चोरी कर लिये। वह सुबह डयूटी जाने के लिए बाहर आए तो शीशे गायब देखकर उनके होश उड़ गए। दोनों मामलों में लिंक रोड पुलिस को चोरी की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन



गैस गोदाम का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी :
कौशांबी थाने के पीछे चोरों ने गैस कंपनी बीकेटी ट्रेडकॉन प्राइवेट लिमिटेड का ताला तोड़कर चोरों ने आठ सर्विस रेगुलेटर, एसी इंडोर बॉक्स, एसी स्टेबलाइजर, फ्यूजन मशीन, वेल्डिंग मशीन, प्रिंटर, गैस सिलिंडर, रिलाइंस बॉक्स, ब्रॉस फिटिंग और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक करके चोरों की पहचान कर रहे हैं। टीम को हर एंगल पर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed