{"_id":"61cae4aeba526267fd366056","slug":"jp-nadda-said-bjp-government-piled-up-goons-raised-during-sp-bsp-regime-sent-land-mafia-behind-bars","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा बोले: हम गन्ने की बात करते पिछली सरकारें जिन्ना की, 200 करोड़ कहीं और पकड़े, तबीयत किसी और की हो गई खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा बोले: हम गन्ने की बात करते पिछली सरकारें जिन्ना की, 200 करोड़ कहीं और पकड़े, तबीयत किसी और की हो गई खराब
Tue, 28 Dec 2021 03:49 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी , गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी , गढ़मुक्तेश्वर
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 28 Dec 2021 03:49 PM IST
सार
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में जितने भी कार्य किए हैं, सभी जनता के हित में किए हैं। जो सरकारें 60 साल में नहीं कर सकी, वह सब कार्य इस सरकार में हो रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में माफियाराज और गुंडाराज की हार होगी। जनता वंशवाद और परिवारवाद को नकार देगी। यह जिन्नावादियों के मुंह पर तमाचा होगा। आज दो सौ करोड़ कहीं और पकड़े गए, लेकिन तबीयत खराब किसी और की हुई है। डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश की तरक्की के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर में मंगलवार को जन विश्वास यात्रा के पहुंचने से पहले आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव की पिछली सपा सरकार में पांच साल में सात सौ दंगे हुए। मुजफ्फरनगर दंगे में 62 लोगों की जान गई और लोग पलायन कर घर छोड़कर चले गए। आज दो सौ करोड़ कहीं पकड़े और तबीयत खराब किसी और की हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में 15 आतंकियों को छोड़ने की सिफारिश की थी, लेकिन कोर्ट ने इजाजत नहीं दी। कोर्ट ने केस चलाया और इनमें से चार को फांसी और बाकी को उम्र कैद की सजा हुई। ऐसे हैं मुख्यमंत्री की चाहत रखने वाले नेता अखिलेश। उन्होंने कहा कि जय श्रीराम के नारे को ताकत किसने दी, यह जनता को समझना चाहिए। हमारी पार्टी सत्ता में बैठने या कुर्सी के साथ चिपकने नहीं आई है। हमारी पार्टी कुर्सी पर बैठकर भारत को विकास और विचार की दृष्टि से मजबूत बनाने आई है।
विज्ञापन
नौ करोड़ मुस्लिम बहनों को दिलाई आजादी
उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में इससे पहले भारत के 256 कानून लागू नहीं होते थे, आज वे सारे कानून लागू हैं। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दृढ़ संकल्प का नतीजा था। उन्होंने तीन तलाक कानून के संबंध में बोलते हुए कहा कि नौ करोड़ मुस्लिम बहनें तीन तलाक से दुखी थीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि तीन तलाक को हटाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति ने तीन तलाक समाप्त करके नौ करोड़ मुस्लिम बहनों को आजादी दिलाई।
डबल इंजन की सरकार ने चहुंमुखी विकास किया
सभा से पहले नड्डा ने गढ़मुक्तेश्वर की पावन भूमि और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर को नमन किया। उन्होंने कहा कि हापुड़ क्रांतिकारियों की धरती है। देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है। भाजपा ने अपने शासन में गंगा एक्सप्रेसवे, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, कानपुर मेट्रो समेत अन्य विकास किए हैं।
किसानों का दम भरने वाली सरकारों ने बेच दीं चीनी मिलें
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा हमेशा गरीब व किसानों की बात करती है। पिछली सरकारें जिन्ना की बात करती रही हैं। सपा और बसपा के शासन में दर्जनों चीनी मिलें बेच दी गईं, कई मिल बंद करा दी गईं। जिसका खामियाजा सीधे-सीधे किसानों को हुआ है। भाजपा के शासन में तीन नई चीनी मिलें स्थापित हुई हैं।
किसानों को मिल रहा पहले से अधिक बजट
नड्डा ने कहा कि गत सरकारों में किसानों के लिए 23 हजार करोड़ का बजट होता था, भाजपा ने 123 हजार करोड़ का बजट किसानों को दिया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रयासरत है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजा गया है। खाद, बीज, कृषि संयंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। चीनी मिलों से योगी सरकार ने 190 करोड़ का भुगतान किसानों को दिलाया है। सबसे ज्यादा एथेनॉल उत्तर प्रदेश में बन रहा है। पहले प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन वर्तमान सरकार में 30 मेडिकल कॉलेज स्थापित हैं। देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी यूपी में ही बन रहा है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ने भयमुक्त समाज स्थापित किया। किसानों का कर्जा माफ किया। बिजली आपूर्ति में भी सुधार किया गया।