{"_id":"5724dfe44f1c1bc73aa915bb","slug":"jnrth-buses-traveling-in-the-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में करें जनरथ बसों में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों में करें जनरथ बसों में सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में जनरथ बसें सफर को आरामदायक बना सकती हैं। परिवहन निगम के गाजियाबाद रीजन के बेड़े में एक सप्ताह में 40 जनरथ बसें शामिल हो जाएंगी। इसके साथ ही कुल संख्या 80 हो जाएगी। फिलहाल आठ बसें मिली हैं। इन बसों को बुलंदशहर, एटा, इटावा, मैनपुरी, बरेली, मुरादाबाद समेत विभिन्न जिलों के मुख्यालय तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि कानपुर वर्कशाप में इन बसों को तैयार कर जिलों में भेजा जा रहा है। गाजियाबाद को अभी तक 8 बसें मिल चुकी हैं। बाकी 32 बसें भी एक सप्ताह में मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के सफर के लिए साधारण बसों की अपेक्षा एसी बसों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में यह 40 नई बसें इन गर्मियों में यात्रियों को राहत देंगी। एआरएम ने बताया कि जरूरत के मुताबिक बसों को रूटों पर उतारा जाएगा। इन बसों में यात्री आनलाइन सीट बुकिंग कर सफर का आनंद ले सकेंगे। इन बसों में वोल्वो और स्कैनिया से करीब 50 फीसदी कम किराए पर सफर किया जा सकता है।
विज्ञापन