{"_id":"69dea7b7acd30682c40c2b26","slug":"jitendra-was-shot-four-times-after-falling-into-a-drain-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-863410-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाले में गिरने पर मारी थी जितेंद्र को चार गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाले में गिरने पर मारी थी जितेंद्र को चार गोलियां
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के गांव बम्हेटा निवासी जितेंद्र हत्यारों को देखकर चिरंजीव विहार के नजदीक रेलवे लाइन पर दौड़ पड़ा। जितेंद्र ने हत्यारों से जान बचाने के लिए चिरंजीव विहार स्थित नाले को कूदने का प्रयास किया लेकिन वह उसमें गिर गया। नाले में गिरते ही पीछे से आए चार बदमाशों ने एक के बाद एक जितेंद्र को चार गोलियां मारी और भाग गए। कविनगर पुलिस ने नौ अप्रैल की रात को हुई जितेंद्र की हत्या के मामले में क्राइम सीन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जितेंद्र की हत्या आगे बढ़ाई है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बम्हेटा में किराना स्टोर चलाने वाला जितेंद्र लोगों से खुद को एसओजी का सिपाही बताता था। उसकी पत्नी शीतल चौहान के मुताबिक नौ अप्रैल को जितेंद्र स्कूटी लेकर डायमंड फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा। जहां से उसने पत्नी को कॉल कर फ्लाईओवर के नीचे होने की बात कही। एसीपी ने बताया कि डायमंड फ्लाईओवर के नीचे स्कूटी खड़ी करके जितेंद्र किसी का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान चार लोग आते दिखाई पड़े। इसके बाद जितेंद्र ने रेलवे लाइन पर दौड़ लगा दी। करीब 400 मीटर भागने के बाद जितेंद्र ने चिरंजीव विहार का नाला कूदकर आवासीय क्षेत्र में पहुंचकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया। जैसे ही जितेंद्र ने नाला कूदने का प्रयास किया वह उसमें गिर गए। जिसमें तीन से चार मिनट बाद एक सीसीटीवी में चार गालियां चलने की आवाज सुनाई पड़ी हैं। जितेंद्र के पेट में तीन और गर्दन पर एक गोली धंसी मिली है।
......
प्रेम-प्रसंग ने उलझाई गुत्थी
जितेंद्र ने शीतल चौहान से 12 वर्ष पूर्व शादी की थी और परिवार के साथ बम्हेटा में रहता था। जबकि तीन अन्य महिलाओं से जितेंद्र के प्रेम संबंध उजागर हुए हैं। इनमें से एक शादीशुदा महिला आवास छोड़कर भाग गई है। आशंका जताई जा रही है कि जितेंद्र की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। एसीपी ने बताया कि जल्द ही जितेंद्र की हत्या का खुलासा किया जाएगा।