फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewels stolen by taunting the jeweler, two arrested

Ghaziabad News: सराफ को बातों में उलझाकर चुराए गहने, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jewels stolen by taunting the jeweler, two arrested
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर थाने के निकट मनी ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने सराफ को बातों में उलझाकर गहने चुरा लिए। सराफ मेहुल गोयल ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से गहने बरामद किए हैं। दोनों महिलाएं मुजफ्फरनगर से चोरी करने मोदीनगर आई थीं।
विज्ञापन

मेहुल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे दो महिलाएं खरीदारी करने शोरूम पर आईं। महिलाएं काफी देर तक गहने पंसद करती रहीं और बाद में बिना कुछ खरीदे ही जाने लगीं। शोरूम के सेल्समैन ने गहने चेक किए तो चांदी के गहने गायब मिले। सीसीटीवी कैमरों में महिलाएं गहने चोरी करती दिखीं। शोरूम की महिला कर्मचारी ने उनकी तलाशी ली तो बैग से गहने बरामद हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने पकड़ी गई महिलाओं के नाम गीता पत्नी बिट्टू और रोशनी पत्नी सुक्का निवासी मोहल्ला रामपुरी जनपद मुजफ्फरनगर बताया। दोनों महिलाएं किराए के मकान में रहती है और मुजफ्फरनगर से चोरी करने के लिए यहां आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed