फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jewelry and cash worth three lakhs were stolen from the house by opening the lock

Ghaziabad News: ताला खोलकर घर से तीन लाख के गहने व नकदी चुराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth three lakhs were stolen from the house by opening the lock
गाजियाबाद। नंदग्राम के हरवंशनगर निवासी पारुल के मकान का ताला खोलकर एक चोर ने करीब तीन लाख के गहने, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर ने 29 मार्च को वारदात को अंजाम दिया। उस समय पारुल और उनके पति ड्यूटी पर गए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने दो दिन बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पारुल ने बताया कि ड्यूटी से वापस लौटने पर उन्हें घर के दरवाजे खुले मिले और 42 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, चार चांदी के सिक्के, बिछुए और मोबाइल व लैपटॉप गायब मिला। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि मोहल्ले का ही रहने वाले अभिषेक उर्फ काला ने वारदात को अंजाम दिया है। फुटेज में वह सामान चोरी कर ले जाता हुआ नजर आ रहा है। पारुल के पति ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह चोरी के मामले में ही जेल से बाहर आया था। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


----

दराेगा के बोल
रिपोर्ट दर्ज करने से सामान थोड़े मिल जाएगा

पारुल के पति विशाल का आरोप है कि जैसे ही उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने पहले डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद चौकी पर तहरीर दी लेकिन जब मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह दोबारा चौकी गए। उन्हें खुद ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने की सलाह दी। आरोप है कि चौकी पर तैनात दरोगा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज करने से सामान थोड़े मिल जाएगा। हम तुम्हारा सामान दिला देंगे। परेशान होकर जब वह थाने गए तब जाकर मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed