{"_id":"6a95e683c27d803fd0078ef5","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-a-house-in-govindpuram-in-broad-daylight-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-966386-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गोविंदपुरम में दिनदहाड़े घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गोविंदपुरम में दिनदहाड़े घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। परिवार करीब डेढ़ घंटे के लिए होटल में खाना खाने गया था। लौटकर आया तो घर में सामान बिखरा पड़ा था।
गोविंदपुरम निवासी जयंत के मुताबिक, 28 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह परिवार के साथ खाना खाने के लिए बाहर गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद घर लौटे तो मुख्य दरवाजा बंद था। अंदर जाने पर घर का दरवाजा खुला मिला। उनकी मां के कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
अलमारी में रखे बैग की जांच की तो उसमें रखा सोने का हार, एक जोड़ी कान की बाली, सोने की चेन, अंगूठी और सोने का सिक्का गायब था। इसके अलावा बैग में रखी 47 हजार रुपये की नकदी भी नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।