फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   JEE advance registration begins

जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन शुरू

Sat, 29 Apr 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 29 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
JEE advance registration begins
14 हजार ने दी जेईई मेन की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), एनआईटी और आईआईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस-2017 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। जेईई मेन-2017 में सफलता हासिल करने वाले करीब 2.20 लाख स्टूडेंट्स इस बार जेईई एडवांस में शामिल होंगे।

विज्ञापन


जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। स्टूडेंट्स बगैर लेट फीस दो मई को शाम पांच बजे तक  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद लेट फीस के साथ दो मई शाम पांच बजे से चार मई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन


देशभर की 23 आईआईटी की 10572 सीटों पर प्रवेश के लिए जेईई मेन के मेधावी शामिल होंगे। जेईई एडवांस का फर्स्ट पेपर सुबह की पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे और सेकेंड पेपर दोपहर दो बजे से पांच बजे की पाली में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड स्टूडेंट्स 10 मई सुबह 10 बजे से पेपर से पहले तक  डाउनलोड कर सकेंगे। आईआईटी की ओर से जेईई एडवांस की आंसर-की चार जून को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर से ही जेईई एडवांस में करीब 450 स्टूडेंट्स भाग लेंगे।

जेईई मेन में केडीबी और सिल्वर लाइन स्कूल के मेधावी छाए
सीबीएसई जेईई मेन के बीते बृहस्पतिवार को घोषित हुए परिणाम में केडीबी पब्लिक स्कूल और सिल्वर लाइन प्रैस्टीज स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी बाजी मारी। केडीबी स्कूल के 25 मेधावी तो सिल्वर लाइन प्रैस्टीज स्कूल के 19 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है।

केडीबी स्कूल की प्रिंसिपल निवेदिता राणा ने बताया कि जेईई मेन में निकुंज अग्रवाल, विपिन कुमार, स्वस्थी जैन, चैतन्य निराग, देवांशु, साहिल जैन, उज्ज्वल शर्मा, माधव गोयल, संजय, विपुल कुमार, गौरांग, मनीषा, रौनक, यश गुप्ता, अमन झा, राघव, राहुल, सुमेंद्र, आकाश ने अच्छी रैंक हासिल की है।


सिल्वर लाइन स्कूल की प्रिंसिपल डा. माला कपूर ने बताया कि जेईई मेन में ओमांश, प्रखर, परिधि, विशाल, अंकित, गौरव, अंशिका, रितिका, अनुष्का, शुभम, रूपांशु, प्रणव, शुभांक, आयुष, हेमंत, कार्तिक, अर्पित, ऋषभ, अक्षित ने जेईई मेन में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed