फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jaya Kishori spiritual session tomorrow People are excited to listen entry is only with an invitation card

Jaya Kishori: जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र आज, शहरवासी सुनने को उत्साहित, आमंत्रण पत्र से ही मिलेगा प्रवेश

Fri, 26 Sep 2025 01:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Sep 2025 01:57 AM IST
सार

प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र कल गाजियाबाद में होगा। शहरवासी सुनने के लिए उत्साहित हैं। नेहरूनगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आध्यात्मिक सत्र का आयोजन होगा। आमंत्रण पत्र से ही प्रवेश मिलेगा। क्यूआर कोड स्कैन कर अमर उजाला के पाठकों को एंट्री पास मिलेगा।

विज्ञापन
Jaya Kishori spiritual session tomorrow People are excited to listen entry is only with an invitation card
प्रेरक वक्ता जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी के 26 सितंबर को होने जा रहे आध्यात्मिक सत्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। वह यहां ''''जीवांजलि विचारों से बदलाव तक'''' विषय पर सत्र को संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन


इस सत्र का आयोजन नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में शाम 4:30 बजे से होगा। इस दौरान सकारात्मक सोच के साथ ही जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आस्था, ज्ञान और आत्मबल से भरपूर प्रेरणादायक बातें होंगी।
विज्ञापन


अमर उजाला और मनोहर लाल ज्वैल्स की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत सिर्फ आमंत्रण पत्र के माध्यम से होगा। अमर उजाला के पाठक क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन के जरिए एंट्री पास प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जो लोग रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते वह अखबार में छपी खबर की कटिंग दिखाकर नेहरूनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय से बुधवार को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच एंट्री पास प्राप्त कर सकते हैं। 
 

एंट्री पास सीटों की उपलब्धता के अनुसार सीमित संख्या में दिए जाएंगे। एंट्री पास प्राप्त करने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने अमर उजाला में संपर्क किया। कार्यक्रम में शहर के विशिष्टजनों की मौजूदगी भी रहेगी।

 

ये हैं प्रमुख सहयोगी
मनोहरलाल ज्वैल्स, समरकूल, रैली इन्फ्रा, करारा सेरेमिक, सांवरिया फैशन, जिंदल पब्लिक स्कूल, विशाल पाइप, लैंडक्राफ्ट, ऑप्यूलेंट मॉल, जेएसपी प्रोजेक्ट, ग्लोबल नवजीवन स्कूल, एबीएस इंडिया, निवोक हॉस्पिटल, फ्रेगरेंस मीनाक्षी डायग्नोस्टिक, महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल युनिवर्सिटी, डोमेक इंटरनेशनल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिट।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed