फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jawan found hanging in CISF battalion room

Ghaziabad News: सीआईएसएफ बटालियन के कमरे में लटका मिला जवान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jawan found hanging in CISF battalion room
इंदिरापुरम। सीआईएसएफ की पांचवीं आरक्षित बटालियन में बृहस्पतिवार सुबह आरक्षक मोची के पद पर तैनात 26 वर्षीय जवान का शव कमरे में लटका मिला। सूचना के बाद इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने परिवार को सूचना दी है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सीआईएसएफ बटालियन के क्वार्टर नंबर-113 में आरक्षक मोची 26 वर्षीय लोकनाथन का शव लटका होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। जवान का शव छत पर लगे कुंदे से दुपट्टे के सहारे लटका था। पुलिस ने जवान के शव को नीचे उतारा और आसपास कमरे में सुसाइड नोट की तलाश की लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने लोकनाथन का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। वह 2021 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था। बटालियन से पता चला कि लोकनाथन सुबह जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उन्हें फोन किया गया लेकिन काफी देर तक कॉल नहीं उठी तो दूसरे जवान को उसे देखने के लिए भेजा गया। उसने बालकनी से कमरे में देखा तो वह लटका नजर आ रहा था। लोकनाथन ने सीआईएसएफ डे पर हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed