फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Janmashtami celebrations in THA societies to be speciala blend of devotion and entertainment.

Ghaziabad News: टीएचए की सोसायटियों में जन्माष्टमी होगी खास, भक्ति संग मनोरंजन का तड़का

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami celebrations in THA societies to be speciala blend of devotion and entertainment.

विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए की सोसायटियों में इस बार जन्माष्टमी का उल्लास अलग रंग में नजर आएगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए सोसायटियों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर भव्य झांकियों और आकर्षक तरीके से सजाए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन संध्या और मनोरंजन कार्यक्रम लोगों को बांधे रखेंगे।
इंदिरापुरम स्थित विंडसर एंड नोवा अपार्टमेंट्स के जॉगर्स पार्क में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य व आकर्षक आयोजन किया जा रहा है। पहल फाउंडेशन की तरफ से पिछले 12वें वर्ष पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहा है। इस बार कार्यक्रम में बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों तक बड़ी संख्या में निवासी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष आयोजन का विशेष आकर्षण मास्टर विक्की व पुलकित रसिक की टीम की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। टीम भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं पर आधारित मनमोहक व मनोरंजक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष सीपी बालियान ने बताया कि इस वर्ष कालिया मर्दन, चरकुला लीला, फूलों की होली, लड्डू होली, मनिहारी लीला, गौ चरण लीला, माखन-मिश्री लीला, दही हांडी व राधा-कृष्ण रास समेत अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। वहीं, वैशाली स्थित रामप्रस्थ ग्रींस सोसायटी में हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। सुपरटेक आइकॉन, आईटीएस, लॉट्स पॉन्ड, शिप्रा सनसिटी, शिप्रा श्रृष्टि समेत अन्य सोसायटी में भी तैयारी जोर शोर से की जा रही हैं। एक दिन पहले से सोसायटी में रंग-बिरंगी लाइटिंग और फूल से सजावट पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

--------
जायके के साथ बच्चों की मस्ती
सोसायटी में जन्माष्टमी समारोह में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। व्रत के पकवानों के अलावा चाट, मिठाई और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इससे बच्चे और निवासी पूजा के साथ खानपान का भी आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed