फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   janeshwar Mishra was the voice of socialism and the oppressed class

समाजवाद और शोषित वर्ग की आवाज थे जनेश्वर मिश्र : भारत भूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
janeshwar Mishra was the voice of socialism and the oppressed class

विज्ञापन


सपा कार्यालय पर आयोजित जयंती समारोह में की पुष्पांजलि अर्पित

फोटो....

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। जनेश्वर मिश्र समाजवाद और शोषित वर्ग की आवाज थे। उन्होंने हमेशा पिछड़े और शोषित वर्ग की लड़ाई लड़ी। यह बातें जनेश्वर मिश्र के नाती भारत भूषण तिवारी और कुल भूषण तिवारी ने उनके जयंती समारोह में कही।


समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी चिंतक और छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि जनेश्वर मिश्र कोई व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं, और विचार कभी मरते नहीं हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, ताकि समाज में समानता और न्याय की भावना मजबूत हो। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव नितिन त्यागी, प्रदेश सचिव अलाउद्दीन अब्बासी, वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव, महानगर कोषाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव, लोनी विधानसभा अध्यक्ष ललित गुर्जर, महिला सभा की कमलेश चौधरी, युवजन सभा के ठाकुर विक्की सिंह, लोहिया वाहिनी के असलम कुरैशी सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


----------


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed