फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jan Aushadhi Center opened in Joint District Hospital

Ghaziabad News: संयुक्त जिला अस्पताल में खुला जनऔषधि केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Center opened in Joint District Hospital
गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में शुक्रवार को नए जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हुआ। मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। अजीतपाल त्यागी ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। यहां बाजार कीमत से 90 फीसदी तक कम कीमत की दवाएं मिलेंगी। सरकारी अस्पताल में जो दवाएं नहीं मिलती वह इन केंद्र से सस्ती दरों पर मिल जाएंगी। जिनमें से हड्डी के ऑपरेशन के दौरान लगने वाले इम्प्लांट भी शामिल हैं। सीएमओ डाॅ. अखिलेश मोहन ने कहा कि इसके अलावा जिले के सभी सीएचसी में भी 10 मार्च तक जन औषधि केंद्र खुल जाएंगे। इस दौरान आयुष्मान के नोडल अधिकारी डाॅ. राजेश तेवतिया, डिप्टी सीएमओ डाॅ. आरके गुप्ता, सीएमएस डाॅ. संजय गुप्ता और केंद्र के मैनेजर गुलजार खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed