फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jam opening time auto driver-keeper serried

जाम खुलवाते समय ऑटो चालक-दरोगा भिड़े

Thu, 21 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jam opening time auto driver-keeper serried
fight - फोटो : अमर उजाला

 ऑटो चालकों की मनमर्जी के आगे वर्दी का जोर फीका है। लोनी तिराहे पर जाम खुलवाते समय बुधवार को एक बार फिर ऑटो चालक और एक दरोगा के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से पुलिस की छवि खराब हो रही है।

विज्ञापन


 बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे लोनी तिराहा पुलिस चौकी पर एक दरोगा खड़े हुए थे। इसी बीच तिराहा स्थित गाजियाबाद-दिल्ली मोड़ पर ऑटो की लंबी लाइन लग गई। जाम खुलवाने को दरोगा ने चालकों को डांटते हुए ऑटो हटाने को कहा।
विज्ञापन


इस पर एक ऑटो चालक दरोगा से बहस करने लगा। दोनों में जमकर कहासुनी हुई।  आसपास के लोगों ने दोनों शांत कराया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व एक ऑटो चालक ने लोनी तिराहे पर ट्रैफिक एचसीपी की पिटाई कर दी थी। मगर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी कोतवाली एसओ एपी सिंह का कहना है कि तिराहे पर ऑटो चालक जाम लगाते हैं। नगर पालिका अधिकारियों से ऑटो स्टैंड बनवाने को कहा गया है। इससे जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed