फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jam at railway gate, train stood for 20 minutes

Ghaziabad News: रेलवे फाटक पर लगा जाम, 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
Jam at railway gate, train stood for 20 minutes
मोदीनगर। मंगलवार सुबह लगातार तीन ट्रेनों के गुजरने से हापुड़ मार्ग और तिबड़ा मार्ग पर भयंकर जाम लग गया। भीषण जाम के कारण हापुड़ और तिबड़ा मार्ग फाटक बंद नहीं हो सके। फाटक बंद नहीं होने से दिल्ली जा रही सहारनपुर पैसेंजर करीब 20 मिनट तक सर्किट पर खड़ी रही। ट्रेन रुकने से गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया, उधर फाटक ज्यादा देर तक बंद रहने से आक्रोशित वाहन चालकों ने भी हंगामा काटा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे मुंबई-हरिद्वार एक्सप्रेस और मालगाड़ी सहित तीन ट्रेन पास कराने के लिए मोदीनगर के हापुड़ मार्ग और तिबड़ा मार्ग रेलवे फाटक काफी देर तक बंद रहे। इससे दोनों मार्गाें पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद जैसे ही फाटक खुले तो दोनों स्थानों पर भीषण जाम लग गया। आगे निकलने के चक्कर में वाहन फाटक के बीच में ही एक दूसरे के आमने सामने आ गए। तभी डाउन लाइन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन आ गई।
विज्ञापन

फाटक बंद नहीं होने के कारण ट्रेन को हनुमानपुरी सर्किट के पास ही रोकना पड़ा। काफी देर तक ट्रेन रुकी रही तो यात्री नीचे आ गए। कारण पता लगने के बाद हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फाटक ज्यादा देर तक बंद हुए तो वाहन चालकों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने स्थिति को सामान्य कराकर फाटक बंद कराए। जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई। फाटक बंद नहीं होने के कारण ट्रेन लगभग 20 मिनट खड़ी रही। मोदीनगर ट्रेन अधीक्षक हरवीर सिंह का कहना है कि हापुड़ मार्ग पर जाम होने के कारण ट्रेन को करीब 20 मिनट हनुमानपुरी सर्किट के पास रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed