फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   IT Raid Who is Azam daughter Ekta Kaushik asked 100 questions in 67 hours bought three luxury cars in a month

एकता कौशिक: कौन है आजम की मुंह बोली बेटी, 67 घंटे में पूछे गए 100 सवाल, एक माह में खरीदीं ये 3 लग्जरी गाड़ियां

Mon, 18 Sep 2023 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Sep 2023 03:28 PM IST
सार

एकता कौशिक का आजम खां और उनके परिवार से बेहद करीबी नाता है। वह उनके बेटे अदीब के साथ पढ़ी हैं। इसके बाद आजम के घर उनका आना-जाना हो गया। आजम उन्हें अपनी मुंहबोली बेटी कहने लगे। वह आजम से मिलने के लिए जेल में गई थीं। 

विज्ञापन

विस्तार

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के ठिकानों के साथ-साथ बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने उनके बेटे अदीब खान की दोस्त और जीडीए के पूर्व अवर अभियंता की पुत्रवधू एकता कौशिक के राजनगर सेक्टर-9 स्थित घर पर भी छापा मारा। 
विज्ञापन


एकता कौशिक के घर पर आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई चार दिन में पूरी हो सकी। 15 अफसरों की टीम शनिवार की रात करीब आठ बजे उनके घर से वापस चली गई। छापे में नकदी, गहने और कई दस्तावेज मिले। टीम अपने साथ बैंक के लॉकर की चाबी और खातों से संबंधित दस्तावेज ले गई है।
विज्ञापन


एकता का कहना है कि चार दिन में टीम ने घर का कोना-कोना खंगाला। उधर, आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि एकता के घर से मिले दस्तावेज की पड़ताल लगभग एक महीने चलेगी। एकता ने कुछ दिन पहले ही तीन महंगी लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी के बाद ही आयकर विभाग ने उनके खाते खंगालना शुरू किया था। उनके घर आयकर टीम 80 घंटे से ज्यादा रही। इस दौरान 100 से ज्यादा सवाल किए। कार्रवाई के दौरान टीम ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और किसी को बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं थी। 

एकता कौशिक आजम खां के बेटे अदीब के साथ पढ़ी थीं और वहीं से वह इस परिवार के नजदीक आ गई थीं। कुछ महीनों पहले एकता कौशिक की फोटो सपा नेता आजम खां व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद से वह और ज्यादा चर्चाओं में आ गई थीं।

बताया जा रहा है कि आजम की बीमारी के दौरान भी वह उनसे मिलने कई बार गई थीं। इसके अलावा जेल से रिहाई में भी उनका काफी प्रयास रहा है। जौहर अली ट्रस्ट के कामकाज में भी उनका काफी हस्तक्षेप है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एकता कौशिक के घर से अहम दस्तावेज मिले हैं। 

एकता कौशिक के पिता सुरेंद्र कौशिक भी जीडीए के अकाउंट विभाग में वरिष्ठ लिपिक रह चुके हैं और अब रिटायर हो चुके हैं। नौकरी से वीआरएस लेकर बिल्डर बन चुके एकता कौशिक के ससुर परितोष शर्मा भी जीडीए में अवर अभियंता रह चुके हैं। उनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
 

67 घंटे में 100 से अधिक सवाल पूछे

राजनगर सेक्टर- नौ निवासी एकता का कहना है कि 67 घंटे में 15 अफसरों की टीम ने उनसे और उनके परिजनों से 100 से अधिक सवाल पूछे। उन्होंने पूरा सहयोग करते हुए सभी का जवाब दिया। अफसरों की एक टीम शास्त्रीनगर स्थित मायके में भी पहुंची। वहां भी बुधवार सुबह से शुक्रवार की रात तक दस्तावेज खंगाले गए। उनके घरेलू सहायकों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। पुलिस की टीम घर के बाहर तैनात रही। छापे के दौरान किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं थी।

आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि एकता के घर से बैंक खातों का विवरण, गहने, नकदी, लॉकर की चाबी मिली है। छानबीन अभी चल रही है। मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी निकलवाया गया है। एकता के पति बिल्डर हैं। एकता ने आजम खां के बेटे अदीब के साथ पढ़ाई की है। उनका आजम के घर आना-जाना है। वह आजम के परिवार की करीबी बताई गई हैं।

आजम से करीबी नाता
एकता कौशिक का आजम खां और उनके परिवार से बेहद करीबी नाता है। वह उनके बेटे अदीब के साथ पढ़ी हैं। इसके बाद आजम के घर उनका आना-जाना हो गया। आजम उन्हें अपनी मुंहबोली बेटी कहने लगे। वह आजम से मिलने के लिए जेल में गई थीं। सोशल मीडिया पर उनके आजम और अखिलेश यादव के साथ फोटो हैं। आजम को जमानत मिलने में भी उनकी भूमिका बताई जाती है। आजम के बीमार होने पर वह उन्हें देखने अस्पताल गईं थीं। आजम की पत्नी जब अस्पताल में भर्ती थीं, तो वह वहीं रही थीं।

आजम ने कहा, एकता बेटी जैसी
एकता कौशिक के घर आयकर छापा पड़ने के बारे में सवाल पूछे जाने पर आजम खां ने कहा कि वह उनकी बेटी जैसी हैं। क्या लोग इसे मिसाल नहीं बनाएंगे। उन्होंने बताया कि जब उनकी पत्नी बीमार थीं और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थीं, तब एकता ने बेटी की तरह उनकी देखभाल की। अगर उनकी चार बेटियां होतीं तो भी इतनी सेवा नहीं कर पातीं, जितनी एकता ने की।

एक माह में खरीदीं तीन लग्जरी गाड़ियां
एक माह में ही एकता कौशिक और उनके परिवार के सदस्यों ने तीन महंगी और लग्जरी कार खरीदी हैं। इनमें एक जगुआर, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज शामिल हैं। आयकर विभाग की टीम को जगुआर कार एकता के घर पर खड़ी मिली। यह कार दीपक शर्मा के नाम पर पंजीकृत है और हरियाणा के गुरुग्राम में रजिस्टर्ड है।
 

एकता के चाचा के निधन पर आए थे आजम
एकता कौशिक के पिता सुरेंद्र कौशिक और उनके परिवार के भी नजदीक आजम खां थे। मूलरूप से रजापुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र कौशिक के भाई सुधीर कौशिक के निधन पर आजम खान शोक व्यक्त करने उनके घर आए थे।

जीडीए कार्यालय में गई थीं एकता
एकता कौशिक के पिता जीडीए के अकांउट विभाग से रिटायर हुए हैं। बीते दिनों एकता जीडीए कार्यालय में पिता से संबंधित एक पुराने मामले में पैरवी करने यूपी के ही एक विधायक के साथ पहुंची थीं। आजम खां की वजह से राजनीति में भी एकता का प्रभाव काफी बढ़ गया है।

इन पर भी हो चुकी आयकर विभाग की कार्रवाई
जुलाई में आयकर विभाग की टीम ने मशीनों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी के निदेशक परमजीत गांधी की गाजियाबाद स्थित फैक्टरी पर भी छापा मारा था। उन्होंने राजनगर स्थित एक सीए के कार्यालय पर भी सर्च की थी। इस मामले में भाजपा नेता के एक भाई के घर पर भी आयकर टीम ने सर्च की थी।

इससे पहले बीते साल अक्तूबर में इंदिरापुरम की आदित्य मेगा सिटी में रहने वाले एक कारोबारी के घर पर भी आयकर की टीम ने छापा मारा था। मार्च 2022 में भी इंदिरापुरम के अभयखंड स्थित आईआरएस सोसायटी में आयकर की टीम ने एक बिल्डर के घर पर छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed