फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Iron rods were being stolen by installing chips in weighing machines of a company in Wave City

Ghaziabad: वेव सिटी में एक कंपनी के धर्मकांटे में चिप लगाकर हो रही थी सरिया चोरी, स्टोर इंचार्ज गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 10:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Feb 2026 10:08 PM IST
सार

पुलिस ने कम्प्यूटरीकृत धर्मकांटे के वेब्रिज सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर वजन में हेराफेरी कर सरिया चोरी करने के मामले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Iron rods were being stolen by installing chips in weighing machines of a company in Wave City
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वेव सिटी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में कम्प्यूटरीकृत धर्मकांटे के वेब्रिज सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर वजन में हेराफेरी कर सरिया चोरी करने के मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन इलेक्ट्रॉनिक चिप, आठ रिमोट और 12,650 रुपये नकद बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार 8 फरवरी को आरएसबी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. सेक्टर-11डी फरीदाबाद के असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) आकाश त्यागी ने थाना वेव सिटी में शिकायत दी थी कि कंपनी के धर्मकांटे पर वेब्रिज सिस्टम में छेड़छाड़ कर सरिया चोरी की जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस ने श्रवण कुमार 31 निवासी सुल्तानपुर को अरबन होम्स से गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि वह कंपनी में स्टोर इंचार्ज था और चिप व रिमोट की मदद से एक ट्रक से 600-700 किलो तक लोहे का सामान कम तौल दिखाकर निकाल लेता था, जिससे प्रति ट्रक 40 से 50 हजार रुपये तक की अवैध कमाई करता था। तलाशी में बरामद रुपये इसी काम से कमाये हुए रुपयों में से हैं, उसने बताया कि 4 फरवरी की रात धर्मकांटे में लगी पुरानी इलेक्ट्रॉनिक चिप को हटाकर दूसरी चिप लगाई थी, तभी धर्म कांटे पर गार्ड आ गया था, जिससे उसकी पोल खुल गई। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed