फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Invited young man to his home through dating app, made obscene video

Ghaziabad News: डेटिंग एप के जरिए युवक को घर बुलाया, बनाई अश्लील वीडियो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Invited young man to his home through dating app, made obscene video
साहिबाबाद। डेटिंग एप के जरिए युवक को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से 42 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने डेटिंग एप के माध्यम से एक युवक से दोस्ती की थी। दोस्त ने युवक को अपने घर बुलाया। दोस्त उसे कमरे में ले गया। इस दौरान चार युवक कमरे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो बनाई। कुछ देर बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति कमरे में आए। आरोपियों ने उनसे बुजुर्ग व्यक्ति के पैर छूने को मजबूर किया और उनसे अपने खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। आरोपियों ने उनकी जेब से दो हजार रुपये भी ले लिए। साथ ही उनकी कार की चाबी लेकर कार की जांच की। जाते समय धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दीपू वर्मा नाम के आरोपी ने पीड़ित को बुलाया था। दीपू का पिता प्रवीन वर्मा भी इसमें शामिल है। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। दीपू व उसके चार साथियों को पुलिस खोज रही है। प्रवीन ने 20 दिन पहले ही साहिबाबाद क्षेत्र में किराये पर कमरा लिया था। जहां पीड़ित को बुलाया। शुरुआती पूछताछ में कई अन्य लोगों को फंसाने की बात भी सामने आई है। पुलिस जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed