फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Investigation of 12 out of 21 completed, four died due to heat stroke

Ghaziabad News: 21 में 12 की जांच पूरी, चार की लू लगने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 12 out of 21 completed, four died due to heat stroke
गाजियाबाद। 19 और 20 जून को हुए 21 शवों के पोस्टमार्टम में सिर्फ 11 लोगों की मौत के कारणों का पता चला है, जबकि एक का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। इनमें चार की मौत लू लगने से हुई है। वहीं, दो अज्ञात हैं। तीन की मौत सेप्टीसीमिया से बताया गया है, जबकि तीन का मल्टी ऑर्गन फेल्योर दर्ज किया गया है। एक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा जांच के लिए रखा गया है। जांच समिति सीएमएस के अवकाश से आने पर रिपोर्ट सौंप देगी। बृहस्पतिवार को समिति के सदस्यों ने रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

जांच समिति के सदस्यों के अनुसार मसूरी में मिले 50 वर्षीय व सिहानी में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति, खोड़ा में रह रहे प्रतापगढ़ के मूल निवासी अंशुमान त्रिपाठी और बहरामपुर निवासी सफीक मोहम्मद की मौत लू लगने से हुई है। अकबरपुर बहरामपुर में रह रहे संभल निवासी मोहम्मद सादिक की मौत सेप्टीसीमिया से हुई। वहीं, मुस्तफाबाद लोनी निवासी इरशाद की मौत रक्तस्राव से, मसूरी में मिले 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति, बेल काॅलोनी साहिबाबाद निवासी तुलसादेवी और वैशाली की कल्पना निगम की मौत का कारण मल्टी ऑर्गन फेल्योर बताया गया है। कविनगर क्षेत्र में मिले अज्ञात व्यक्ति (हारुन अंसारी के रूप में हुई पहचान) की मौत सेप्टिक शॉक्ड, भट्ठा पारसौल गौतमबुद्ध नगर निवासी सुबोध कजानिया की मौत चोट लगने से हुई। इसके अलावा अभी तक नौ मौत की जांच नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच समिति को पत्र भेजकर जल्द रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही बताया जा सकता है कि कितनी मौत की जांच पूरी हो पाई है। इसके बाद रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed