फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Interstate bus stand will Kaushambi

अंतर्राज्यीय बस अड्डा बनेगा कौशांबी

Sun, 29 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 29 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Interstate bus stand will Kaushambi
बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

कौशांबी डिपो जल्द ही अंतर्राज्यीय बस अड्डे में तब्दील हो जाएगा। यात्रियों को लंबी दूरी की एसी-वोल्वो बसों के लिए आनंद विहार आईएसबीटी की दौड़ नहीं लगानी होगी।

विज्ञापन


डिपो से उत्तराखंड और नेपाल के साथ ही बिहार के लिए भी बसें संचालित की जाएंगी। कौशांबी डिपो पर टाइल्स लगाने का काम करीब दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहीं से एसी-वोल्वो बसें मिलेंगी।
विज्ञापन


यूपीएसआरटीसी का गाजियाबाद रीजन दिल्ली स्थित आनंद विहार आईएसबीटी से लंबी दूरी के विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन करता है। बस अड्डे का उपयोग करने के एवज में मोटी रकम दिल्ली परिवहन निगम को देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यूपीएसआरटीसी ने कौशांबी डिपो से ही बसों का संचालन शुरू करने की योजना बनाई है। प्रथम चरण में एसी और वोल्वो बसों का संचालन कौशांबी डिपो से किया जाएगा। डिपो से बिहार, नेपाल और उत्तराखंड के लिए बसें चलेंगी।

साथ ही यूपी के विभिन्न जिलों के लिए भी यहीं से एसी-वोल्वो बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम कौशांबी अनिल कुमार ने बताया कि डिपो पर टाइल्स लगाने के बाद एसी और वोल्वों बसों का संचालन कौशांबी डिपो से ही शुरू हो जाएगा। डिपो से लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा।  


किराया भी होगा कम
यूपी रोडवेज की बसों को अभी दिल्ली में एंट्री और आनंद विहार बस अड्डे का उपयोग करने के लिए किराया देना पड़ता है, जिसका सारा खर्च यात्री किराए में जोड़ दिया जाता है। कौशांबी से बसों का संचालन करने पर यह खर्च नहीं होगा। इससे किराया भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed