फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Intermittent rain over the past two days has caused waterlogging in various places.

Ghaziabad News: दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain over the past two days has caused waterlogging in various places.
लाल कुआं चौराहे पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
गाजियाबाद। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से नगर निगम के जलभराव रोकने के दावे शुक्रवार को हवा हो गए। देर शाम करीब आधे घंटे हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश रुकने के बाद लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। नगर निगम ने कई जगहों पर मोटर लगाकर सड़कों से पानी निकलवाया।
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश में डूबे कई इलाके
शुक्रवार सुबह से घने बादलों के बाद शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे की बारिश में ही नगर निगम मुख्यालय के सामने वाली सड़क, पूरा नवयुग मार्केट, गोशाला अंडरपास, कैला भट्ठा, अशोक नगर, संजय नगर, नेहरू नगर सेकेंड, थर्ड, पटेल नगर, बोंझा, शास्त्री नगर, गांधी नगर, मॉडल टाउन, विजयनगर, बागू, क्रिश्चयन नगर, डूंडाहेड़ा समेत अधिकांश क्षेत्रों में पानी भर गया।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर, विजयनगर, बागू, क्रिश्चयन नगर में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। दोपहिया वाहन बंद होने से लोगों को पानी में उतरकर निकलना पड़ा। गोविंदपुरम सी ब्लॉक, बी ब्लॉक, कर्पूरीपुरम, राजनगर एक्सटेंशन, हिंडन अंडरपास, बुलंदशहर रोड, कमला नेहरू नगर, एनएच-9 सर्विस रोड, लालकुआं अंडरपास में भी जलभराव की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है। बारिश के बाद मोटर लगाकर सड़कों से पानी निकाल दिया गया है।


देर रात तक जाम से जूझते रहे लोग

बारिश के बाद सबसे ज्यादा परेशानी लालकुआं के पास हुई। यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे तक जाम लगा रहा। मनन धाम मंदिर के सामने दिल्ली की ओर सड़क पर जलभराव से कई वाहन बीच रास्ते में खराब हो गए। पीक आवर में वाहनों की कतारें दुहाई तक पहुंच गईं। मेरठ रोड तिराहा, आंबेडकर रोड, जीटी रोड, लालकुआं और घंटाघर के आसपास भी लोगों को जाम झेलना पड़ा। यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सुहाना हुआ मौसम
पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस से लोगों को राहत मिली, लेकिन जलभराव और जाम ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed