फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Instructions to start the lab with complete preparation

लैब को पूरी तैयारी के साथ शुरू करने के दिए निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Instructions to start the lab with complete preparation
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिला अस्पताल में रीयल टाइम पॉलीमर्स चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) लैब को शुरू करने से पहले सभी तैयारियां पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब लैब शुरू हो तो किसी प्रकार की असुविधा जनता को नहीं होनी चाहिए और बीच में कोई रुकावट भी नहीं आनी चाहिये। सीडीओ अस्मिता लाल ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला सभागार में बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बनने वाली लैब की प्रगति रिपोर्ट जानी। उन्होंने कहा कि लैब शुरू होने से पहले स्टाफ, उपकरण से लेकर सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए, लैब महज खानापूर्ति ना बनकर रह जाये इसलिए सारी तैयारी पहले से ही रखी जाए। बनकर रह जाए। गौरतलब है कि जिले में पहली सरकारी स्तर पर लैब बनने जा रही है जिसमें कोरोना संदिग्धों की जांच हो सकेगी। अभी तक सैंपल दिल्ली, नोएडा व मेरठ भेजे जा रहे हैं। इस लैब के शुरू होने के बाद ग़ाज़ियाबाद में कोरोना की जांच हो सकेगी और जल्दी रिपोर्ट भी मिला करेगी। लैब में सिविल और इलैक्ट्रिकल का काम चल रहा है। मशीनें भी आना बाकी है। सीएमओ डॉ.एनके गुप्ता ने बताया कि लैब के लिए दो चिकित्सक और १५ लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है। सीडीओ ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लैब में पहले दिन से ही कामकाज शुरू हो सके इसके लिए सभी स्टाफ की तैनाती पहले ही कर दी जाये जिससे कि जब लैब शुरू हो तो जांच में कोई रुकावट ना आये। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव, डॉ.आरके यादव, जीके मिश्रा, परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed